Smriti Irani File Photo
kyunki saas bhi kabhi bahu thi season 2: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया सीजन शुरू हो गया है. शो की शूटिंग शुरू हो गई है और स्मृति ईरानी तथा अमर उपाध्याय एक बार फिर तुलसी और मिहिर के रोल में नजर आएंगे. स्मृति ईरानी का तुलसी के रोल में लुक लीक (Smriti Irani First look As Tulsi) हो गया है, जिसमें वह पर्पल कलर की बॉर्डर वाली साड़ी में नजर आ रही हैं. स्मृति ईरानी का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह तुलसी के गेटअप में नजर आ रही हैं.
वायरल हो रही फोटो में दिख रहा है कि स्मृति ईरानी ने गोल्डन बॉर्डर वाली मेरून साड़ी पहनी है और पुराने शो की तरह मंगलसूत्र, हार, बड़ी लाल बिंदी और साइड पार्टेड हेयर स्टाइल के साथ सिंदूर भरा है. अब उनके रोल और आगे की कहानी को लेकर काफी चर्चा होने लगी है.
अमर उपाध्याय का बयान
अमर उपाध्याय ने शो के पहले दिन के शूट के एक्सपीरियंस के बारे में बात की और कहा कि पुराने दिन याद आ गए. उन्होंने बताया कि शूटिंग भी अच्छे से जा रही है और टीवी में थोड़ा चेंज हुआ है, इसलिए शो में भी थोड़ा चेंज होगा.
एकता कपूर की उत्सुकता
एकता कपूर ने कहा कि जब उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ बनाया था, तो उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह भारत की टेलीविजन विरासत का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगा. उन्होंने कहा कि नए सीजन के साथ, वह पुराने प्रशंसकों और नई पीढ़ी दोनों के लिए शो को नए नजरिए से पेश करना चाहती हैं.
ये भी पढ़े: पंचायत 4 की धूम: नई वेब सीरीज की स्टार कास्ट ने पिकलबॉल थीम के साथ ऐसे कराया स्टाइलिश फोटोशूट
View this post on Instagram
2008 में खत्म हो गया था शो
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का पहला सीजन 2000 में शुरू हुआ था और 2008 में खत्म हुआ था. शो के 1833 एपिसोड आए थे और इसे फैंस ने काफी पसंद किया था. अब नए सीजन को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं और शो की वापसी का इंतजार कर रहे हैं.
साल 2014 में मिल गया था कॉन्ट्रैक्ट
बता दें स्मृति ईरानी (Smriti Irani Comeback In kyunki saas bhi kabhi bahu thi) ने हाल ही में करण जौहर और बरखा दत्त से बातचीत में खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि स्मृति को 2014 में ही मिला था. उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि अगर आप शो के बारे में सबसे सीक्रेट बात पूंछेंगे तो यही है कि मुझे 2014 में इसे फिर से करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला था. हालांकि, उन दिनों मैंने इससे दूरी बना ली थी. उसम समय मैं भारत सरकार में मंत्री बन गई थी. सेट करीब-करीब तैयार हो गया था हालांकि, मुझे फोन आ गया कि आपको कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करना है. आपको शपथ लेनी होगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



