मनोरंजन

Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने मचाई धूम, दुनियाभर में 900 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Pathaan: बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान की फिल्म ‘ पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी है. रिलीज के 17 दिनों बाद भी ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. ये फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी बंपर कमाई कर रही और अब तक दुनियाभर में 901 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है.

फिल्म के निर्माता यश राज फिल्म्स के अनुसार, सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म ने अपने तीसरे शुक्रवार को भारत में 5.90 करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म ने अब तक भारत में 558.40 करोड़ रुपए की कमाई की है. जबकि विदेशों में 342.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए दुनियाभर में 901 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. यश राज फिल्म्स के अनुसार, ‘पठान’ हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए

इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए. पहले और दूसरे हफ्ते में पठान के आगे कोई और फिल्म नहीं टिक सकी. शाहरुख ने फिल्म की सफलता के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया. ‘पठान’ की रिलीज के बाद थिएटर्स में जश्न का माहौल था. फैंस कहीं पर थिएटर्स में झूमते नजर आए तो कहीं पर पटाखे फोड़े जा रहे थे. वहीं ‘पठान’ की बदौलत लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर जो सूखा पड़ा था वह खत्म होता नजर आया.

ये भी पढ़ें: Money Laundering Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने Chahat Khanna को भेजा 100 करोड़ का लीगल नोटिस, लगाया ये आरोप

इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के हिंदी कलेक्शंस को पीछे छोड़ दिया. केजीएफ का कारोबार 53.95 करोड़ और ‘वॉर’ का 51.60 करोड़ रुपये रहा था. शाहरुख खान ने पठान फिल्म के जरिए 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है. उनकी आखिरी फिल्म आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘जीरो’ थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी.

हालांकि, इस फिल्म के रिलीज से पहले विवाद भी गहरा गया था जब ‘बेशरम रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण के भगवा बिकिनी पहनने पर कुछ हिंदू संगठनों ने आपत्ति जाहिर की थी. इसके बाद मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में फिल्म के पोस्टर फाड़े गए थे. विवाद बढ़ने के बाद इस फिल्म में कई कट लगे और तब जाकर ‘पठान’ रिलीज हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

5 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago