देश

कांग्रेस और JDS का टीपू सुल्तान में विश्वास, दोनों दल कर्नाटक का भला नहीं कर सकते- बोले अमित शाह

Amit Shah slams Congress in Karnataka: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) 17वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान में विश्वास रखते हैं और दोनों दल कर्नाटक का भला नहीं कर सकते हैं. वहीं, उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह 16वीं सदी की उल्लाल की तुलुव रानी अब्बका चोवटा से प्रेरित है, जिन्होंने राज्य की समृद्धि के लिए शासन किया.

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है और विपक्षी पार्टी ने कर्नाटक का इस्तेमाल ‘‘गांधी परिवार के लिए ‘एटीएम’ के तौर पर किया.’’ उन्होंने जनता से कहा, ‘‘ मैं आपसे पूछता हूं क्या लोगों को जद(एस) और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना चाहिए, जो टीपू में विश्वास रखते हैं या भाजपा के लिए करना चाहिए, जिसकी आस्था रानी अब्बका में है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री दक्षिण कन्नड जिले के पुत्तुर में ‘सेंट्रल अरेकानट एंड कोकोवा मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग को-ऑपरेटिव लिमिटेड’ (कैम्पको) की स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेने आए थे.

ये भी पढ़ें: Women’s T20 WC: पाकिस्तान से है टक्कर, विमेंस टीम इंडिया तैयार; जानें वो 5 फैक्टर्स, जो भारत को चैंपियन बना सकते हैं…

कर्नाटक में गरजे अमित शाह

शाह ने लोगों से सवाल किया, ‘‘कर्नाटक में किसकी अगली सरकार बनानी चाहिए? भाजपा की, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभक्तों की टीम है या फिर भ्रष्ट कांग्रेस की जिसने कर्नाटक का इस्तेमाल गांधी परिवार के एटीएम के तौर पर किया.’’ भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस और जद(एस) कर्नाटक का भला नहीं कर सकते. उन्होंने दावा किया कि ‘‘ कर्नाटक तभी समृद्ध हुआ जब भाजपा की सरकार रही.’’ शाह ने कहा, ‘‘पूरे देश के किसान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को किसान हितैषी कदमों के लिए जानते हैं…पूरा देश येदियुप्पा को जानता है क्योंकि उनके नेतृत्व में बेंगलुरु समृद्ध हुआ.’’

PTI भाषा

Amit Kumar Jha

Recent Posts

न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का कटेगा पत्ता? कप्तान श्रेयस अय्यर ने खोला टीम प्लान

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह…

15 minutes ago

Asian Para Games: तीसरे दिन भारत का जलवा, प्रवीण कुमार ने नया रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड; बंटी को मिला सिल्वर

एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल…

36 minutes ago

रावण जलते ही जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा…! घुटने लगा लोगों का दम, जानें आज कितना है AQI?

दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…

1 hour ago

Atal Awasiya Yojana: महिलाओं को मिलेगी बिल्कुल मुफ्त शिक्षा, मोदी सरकार की इस योजना का फायदा उठाने के लिए करें बस ये काम

Atal Awasiya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…

1 hour ago

एक साथ 3 लाख सरकारी कर्मचारी छुट्टी पर! पंजाब में आज क्यों मचा है हड़कंप?

Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…

2 hours ago