मनोरंजन

लोगों को पसंद आई यामी गौतम की फिल्म ‘Article 370’, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल, इतना रहा कलेक्शन

Article 370 Box Office Day 2: यामी गौतम (Yami Gautam) स्टारर फिल्म आर्टिकल 370 का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था. वहीं, आखिरकार फिल्म ने 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी थी. फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. यामी गौतम की एक्टिंग ने लोगों को काफी इंप्रेस किया है और मूवी ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं, फिल्म की रिलीज को दो दिन बीत चुके हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि आर्टिकल 370 (‘Article 370’) ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है.

दूसरे दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

यानी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ लोगों को खूब पसंद आ रही है. वहीं फिल्म के ओपनिंग डे की बात करें तो इसने 5.9 करोड़ का बिजनेस किया है ये फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है. वहीं अब आज यानी शनिवार के आंकड़ें भी सामने आ गए हैं. फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 7.5 करोड़ की कमाई की है. बता दें कि ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.वहीं दो दिनों का अब तक का कुल कलेक्शन 13.4 करोड़ रुपये है. अगर इसी तरह से आर्टिकल 370 की कमाई का सिलसिला जारी रहा तो यकीनन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने वाली है.

पीएम मोदी ने की फिल्म की तारीफ

वहीं रिलीज से पहले देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिए लोगों को सही जानकारी मिलेगी. वहीं बता दें कि सिनेमा लवर डे के मौके पर फिल्म की टिकट की कीमत भी महज 99 रुपये थी.

क्या है फिल्म की कहानी?

यामी गौतम स्टारर फिल्म आर्टिकल 370 धारा के इर्द गिर्द घूमती है. इस फिल्म की कहानी कश्मीर को स्पेशल राज्य का दर्जा दिए जाने वाले आर्टिकल 370 को हटाए जाने को लेकर है. फिल्म में दिखाया गया है कि आर्टिकल 370 जब तक नहीं हटा था, तब तक कश्मीर के क्या हालात थे और इस धारा के हटने के बाद वहां पर कैसे हालात पैदा हुए थे. इस शानदार पॉलिटिकल ड्रामा में यामी गौतम ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago