डुमरांव के बीएमपी 4 कैंप में सिपाही की मौत.
Constable Suspicious Death in Dumraon Buxar: बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव में स्थित बिहार मिलिट्री पुलिस (BMP) 4 के कांस्टेबल की मौत हो गई. सिपाही का शव बैरक के पास पेड़ पर लटका था. सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मामले में बीएमपी 4 के डिप्टी कमांडेट मोहम्मद अली अंसारी ने बताया कि मृतक का नाम गोपाल कृष्ण सिंह हैं. सिपाही सहरसा के रहने वाले थे. इनका स्थानांतरण बीएमपी 4 डुमरांव से बीएमपी 19 बेगूसराय में हो चुका था.
डिप्टी कमांडेट ने आगे बताया कि वे दो दिन पहले ही कमान ले चुके थे. लेकिन अभी तक वहां गए नहीं थे. जानकारी के अनुसार गोपाल कृष्ण बड़े ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे. परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है. अंसारी ने बताया कि गोपाल कृष्ण की 1-2 वर्ष की सरकारी सेवा बची थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है.
ये भी पढ़ेंः किसानों का दिल्ली कूच 29 फरवरी तक टला, दिल्ली में सिंघू-टिकरी बाॅर्डर पर आवाजाही शुरू, पढ़ें पूरा अपडेट
बता दें कि इससे पहले जून 2022 में बीएमपी-4 के जवान भोला प्रजापति का शव डुमरांव स्थित प्रशिक्षण केंद्र में पाया गया था. वे गया के रहने वाले थे. पिछले साल डुमरांव स्थित बीएमपी फोर में एक एसआई की मौत हो गई. एसआई शंकर राम कैमूर के रहने वाले थे. वहीं एक और जवान की संदिग्ध मौत हो चुकी है.
ये भी पढ़ेंः PM मोदी ने किया जामनगर में रोड शो, गुजरात का पहला AIIMS खुलेगा; 52 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…