होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की ईस्टर सेलिब्रेशन की तस्वीरें की हैं शेयर
Priyanka Chopra Easter Sunday: प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं और आए दिन अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. वहीं प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की कई सारी प्यारी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. अभिनेत्री की नन्ही परी ने इस साल अपना पहला ईस्टर मनाया. इस मौके पर प्रियंका ने अपने इंस्टा पर मालती मैरी के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ईस्टर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें पहली तस्वीर में मालती अपनी मां प्रियंका के साथ दिख रही हैं. इस तस्वीर में मालती ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है जिस पर मालती मैरी फर्स्ट ईस्टर लिखा हुआ है. इस फोटो में प्रियंका मालती को पकड़े नजर आ रही हैं.
वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी के साथ नाइट सूट में ट्विन करती नजर आ रही हैं और वह बाथरूम में मालती को गोद में लेकर मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. तीसरी तस्वीर में मालती अकेली बैठी हैं और हाथ में कुछ पकड़े नजर आ रही हैं, वहीं आखिरी तस्वीर में मालती अपने लॉन में सोफे पर बैठे कुत्तों के साथ खेल रही हैं.
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘ईस्टर संडे.’ वहीं एक्ट्रेस की बेटी की क्यूट तस्वीरों पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इससे पहले भी प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फ्लावर हेयर बैंड के साथ सफेद और पीले रंग की ड्रेस पहने मालती की क्यूट तस्वीर शेयर की थी. फोटो में मालती ढेर सारे फूलों से घिरी नजर आ रही थीं. इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी ईस्टर टू ऑल.”
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…