मनोरंजन

जन्मदिन पर राजकुमार राव ने जारी किया ‘मालिक’ का फर्स्ट लुक, जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखेंगे एक्टर

Rajkummar Rao Next Film Maalik: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. ये साल एक्टर के लिए वाकई में खास रहा है क्योंकि इस साल उनकी एक या दो नहीं बल्कि तीन फिल्म रिलीज हुई है. इतना ही नहीं एक्टर की हालिया फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. अब इस खास मौके पर अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है.

राजकुमार राव का दिखा जबरदस्त एक्शन

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम हैंडल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ का फर्स्ट लुक जारी किया. इस फिल्म को डेढ़ बीघा जमीन, बोस: डेड/अलाइव और ‘भक्षक’ जैसी धमाकेदार फिल्में बनाने वाले पुलकित मालिक को डायरेक्ट कर रहे हैं. राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह एक जीप के ऊपर एके-47 थामे खड़े नजर आ रहे हैं.

पोस्टर में उनके सामने ट्रकों की कतार भी दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि मूवी को इंडिया के कई लोकेशंस पर शूट किया जाएगा. हालांकि, राजकुमार राव की ‘मालिक’ की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है. राजकुमार राव ने पोस्टर शेयर करके फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है.

बर्थडे पर शेयर किया पोस्टर

पुलकित द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर को लेकर राजकुमार राव ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने अपनी फिल्म के टाइटल और अपने फर्स्ट लुक से पर्दा उठाया. अपने लेटेस्ट पोस्ट में, अभिनेता ने नई फिल्म का एक पोस्टर जारी किया और यह भी बताया कि इसकी शूटिंग शुरू हो गई है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- “#मालिक की दुनिया में आपका स्वागत है. शूट शुरू हो चुका है, जल्दी ही मुलाकात होगी.”

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत की फिल्म ‘Emergency’ के सेंसर सर्टिफिकेट पर लगी रोक, मिल रही धमकियां, एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

इन फिल्मों ने बदली एक्टर की किस्मत

2010 में अपने डेब्यू के बाद से, राजकुमार ने 30 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई सम्मानों से नवाज़ा गया है. एफटीआईआई के पूर्व छात्र ने ‘लव सेक्स और धोखा’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्हें ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ – पार्ट 2 और ‘तलाश द आंसर लाइज़ विदिन’ जैसी फिल्मों में देखा गया, जहां उन्होंने छोटी भूमिकाएं निभाईं. हालांकि, 2013 में ‘काई पो चे’ और ‘शाहिद’ जैसी फिल्मों से उनकी किस्मत बदल गई. इसके बाद उन्हें ‘क्वीन’, ‘अलीगढ़’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘ट्रैप्ड’, ‘न्यूट’, ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘लूडो’, ‘मोनिका, ओ माई डार्लिंग”, ‘बधाई दो और ‘स्त्री-1 और 2’ में देखा गया.

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

4 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

43 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

53 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

10 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

10 hours ago