गमले की मिट्टी है या नहीं उपजाऊ? इस एक राज से चलेगा पता
By Shubhra Rai
भाजपा के 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में जेपी नड्डा।
BJP National Convention Delhi: केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दो दिल्ली के अंदर दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है. इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में ‘अबकी बार 400 पार’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है..’ जैसे नारे लगाए.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा- “भाइयों-बहनों…आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है. 2014 से पहले हमारी सिर्फ 5 प्रदेशों में सरकारें थी और लंबे समय तक हम 5-6 पर रुके हुए थे. 2014 के बाद, आज 17 प्रदेशों में NDA की सरकारें हैं और 12 प्रदेशों में विशुद्ध भाजपा की सरकार है.”
जेपी नड्डा ने दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे BJP के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओं से कहा- “2014 से पहले कुछ लोग हमारा उपहास करते थे, कहते थे कि साहब आप तो पूरी सरकार बनाएंगे, वो सोचते थे कि ये संभव नहीं है. लेकिन 2014 के बाद हमारी सरकार बनी और 2019 में फिर से हमारी सरकार बनी.”
नड्डा ने हालिया विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने राजस्थान-छत्तीसगढ़ जीता है. इस बार बंगाल में भी जीतेंगे.
जेपी नड्डा ने कहा- “मोदीजी की गारंटी पर देश को भरोसा हुआ है. आज देश का युवा मोदीजी के साथ है.” उन्होंने कहा कि 7 दशक के भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में हमने हर कालखंड देखा है. हमने संघर्ष का काल देखा है, हमने आपातकाल देखा है…लेकिन हमें इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछला दशक जो गुजरा, वो उपलब्धियों से भरा हुआ है.
BJP राष्ट्रीय अधिवेशन में 11 हजार से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के बारे में एक भाजपाई नेता ने बताया कि इस अवसर पर भारत मंडपम में भारतीय जनता पार्टी के देशभर से 11 हजार 500 से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे. राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा. साथ ही बीते 10 साल की सत्ता के दौरान लिए गए पार्टी के बड़े और निर्णायक फैसलों पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा. आज इस कार्यक्रम में जब पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए तो पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया.
दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का झंडा भी फहराया. इस दौरान भाजपा के पार्टी मुख्यालय से भारत मंडपम तक अलग-अलग थीम के PM मोदी के कट आउट नजर आए.
चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…
Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…
गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…