Shahrukh Khan and Ram Charan
Shahrukh Khan and Ram Charan: गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन इस समय पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह समेत कई हस्तियों ने इसकी शोभा बढ़ाई. वहीं अब इस कार्यक्रम को दौरान कुछ ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद राम चरण के फैंस शाहरुख खान से नाराज है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?
दरअसल, राम चरण की पत्नी कोनिडेला उपासना की मेकअप आर्टिस्ट ने शाहरुख खान पर दुव्यवहार का आरोप लगाया है. यह पूरा मामला तब का है जब प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान तीनो खान साथ मिलकर मंच पर आरआरआर के हिट ट्रेक नाटू नाटू गाने पर डांस कर रहे थे. उस समय राम चरण भी वहां मौजूद थे, तभी शाहरुख खान ने उन्हें डांस करने के लिए स्टेज पर बुलाया. हालांकि किंग खान मजाक करते हुए राम को ‘इडली वड़ा’ कहकर बुलाया जिसके बाद राम चरण ने तो कुछ भी नहीं कहा लेकिन उनके फैंस और उनकी मेकअप आर्टिस्ट भड़क गए.
राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट जेबा हसन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख खान के प्रति आरोप लगाते हुए निराशा जताई है. उन्होंने लिखा- “बेंड इडली वड़ा राम चरण कहां है तू??? इसके बाद मैं बाहर चली गई. राम चरण के जैसे स्टार के प्रति इतना अपमानजनक व्यावहार?”
ये भी पढ़ें:यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ की बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते भी पकड़ बरकरार, जानिए कितनी हुई कमाई
जेबा हसन के आरोप के बाद राम चरण के फैंस भी एक्स पर शाहरुख खान की इस अपमानजनक व्यावहार पर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा एक साउथ इंडियन डायरेक्टर ने उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म दी है और वह राम चरण को इडली कहकर दक्षिण भारतीयों के प्रति नस्लवादी व्यवहार कर रहे हैं आपको शर्म आनी चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा शाहरुख खान आपने यह बात कहकर बिल्कुल सही नहीं किया. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा यह मेरे ध्यान में लाया गया है कि शाहरुख ने इसी कार्यक्रम में मंच पर राम चरण को इडली और अन्य जैसे बेवकूफी भरे नामों से बुलाया था, और यह बहुत अधिक निंदनीय है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…