कांग्रेस जल्द जारी करेगी घोषणापत्र.
Congress manifesto for Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कुछ ही दिनों में होना है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस भी चुनावी मैदान में दो-दो हाथ करने को तैयार है. भाजपा ने तो 195 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है. सत्ता के शिखर पर पहुंचने मतदाताओं का साथ जरूरी है. ऐसे में पार्टियां किसी भी कीमत पर वोटर्स का दिल जीतना चाहती है. ऐसे में सबसे अहम है घोषणा पत्र. ऐसे में कांग्रेस भी घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी है इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों पर केंद्रित घोषणाएं पार्टी कर सकती है.
जानकारी के अनुसार कांग्रेस युवाओं को लेकर बड़े वादे कर सकती है जिसमें रोजगार देने से लेकर बेरोजगारी भत्ता जैसी स्कीम जैसे वादे किए जा सकते हैं. इसके अलावा पढ़ाई के लिए मिलने वाले लोन भी सस्ते दरों पर देने का वादा पार्टी कर सकती है. वहीं अग्निवीर योजना को बंद करके पुरानी भर्ती स्कीम चालू करने का वादा भी पार्टी कर सकती है. इसके अलावा पेपर लीक को रोकने के लिए भी पार्टी कुछ बड़े ऐलान कर सकती है.
ये भी पढ़ेंः TMC हमेशा सत्ता में रहेगी…ममता बोलीं- चुनाव के समय कुछ लोग दिल्ली से आते हैं, फिर पूरे साल नहीं दिखते
युवाओं के अलावा पार्टी का मुख्य फोकस महिलाओं पर होगा. महिलाओं को गृहलक्ष्मी जैसी योजना के जरिए खातों में सीधे पैसे भेजने का वादा भी पार्टी कर सकती है. पार्टी 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा भी कर सकती है. वहीं किसानों को सीधे कर्ज माफी की बजाय एमएसपी की गारंटी देने का वादा, कृषि यंत्रों को जीएसटी से फ्री करने या कम करने का वादा हो सकता है. वहीं मध्यम वर्ग को लुभाने के लिए पार्टी पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का वादा पार्टी चुनावी घोषणा पत्र में कर सकती है. इसके अलावा जातीय जनगणना और उसके आधार पर आरक्षण का वादा भी पार्टी कर सकती है.
पार्टी के जानकारों की मानें तो आज शाम 4 बजे घोषणा पत्र के प्रारूप को अंतिम रूप दिया जा सकता है. पार्टी अपने घोषणा पत्र को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में जारी करने की योजना भी बना रही है. ताकि अधिक से अधिक लोगों को वह अपनी बात समझा सके.
ये भी पढ़ेंः कलपक्कम में प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में ‘कोर लोडिंग’ के गवाह बने पीएम मोदी
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…