अजब-गजब

इस शख्स की नोटों की गड्डी को खाना समझकर खा गया कुत्ता, एक झटके में हुआ लाखों का नुकसान, यह देख उड़े सबके होश

Dog Chews Lakh Of Cash: जो लोग घर में पेट्स पालते हैं वो ये बखूबी जानते हैं कि उनके रख-रखाव में कितनी कठिनाई होती है. लेकिन वो कहते हैं न जानवर तो जानवर ही हैं, उनके अंदर इंसानों जैसी समझदारी तो होती नहीं है ऐसे में वो कई बार ऐसी हरकतें कर जाते हैं जो उनकी ओर से मासूमियत दर्शाती हैं, मगर उनके मालिक के लिए भारी नुकसान साबित होता है.

हाल ही में ऐसा ही एक नुकसान अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कुत्ते ने मालिक को एक झटके में लाखों का नुकसान पहुंचाया है. दरअसल, पालतू कुत्ते ने नोटों की गड्डी को खाना समझकर खा लिया है. जिससे कुत्ते के मालिक को लाखों का नुकसान हो गया.

एक झटके में हुआ लाखों का नुकसान

पेंसिल्वेनिया की रहने वाली 33 वर्षीय कैरी लॉ और उनके पार्टनर क्लेटन ने सेसिल नाम का कुत्ता पाल रखा है. ये कपल अपने कुत्ते का बेहद ख्याल रखते हैं, लेकिन पिछले महीने इस कपल के साथ जो घटना हुई उससे ये दोनों सदमे में हैं. दरअसल, सेसिल ने पिछले महीने किसी काम के लिए अलग रखे गए पैसों के लिफाफे को खाना समझ खा लिया, जिससे कैरी लॉ को 3 लाख का नुकसान एक झटके में हो गया.

किचन में रखे थे पैसे

गार्जियन से बात करते हुए कैरी ने कहा कि रुपये घर के किचन में बने काउंटर पर रखे हुए थे. हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा भी कुछ हो सकता है. ये सब कुछ आधे घंटे के अंदर हुआ. कैरी ने घटना को लेकर बताया कि अचानक क्लेटन ने चिल्लाते हुए कहा कि सेसिल ने रुपये खा लिए. ये सुनकर पहले तो मुझे भरोसा नहीं हुआ लेकिन जब मैंने जाकर अपनी आंखों से देखा तो मैं हैरान रह गई.

ये भी पढ़ें:दुनिया का ऐसा अनोखा शहर, जहां एक बिल्डिंग में बसता है पूरा शहर, स्कूल से लेकर पुलिस स्टेशन तक हर सुविधा उपलब्ध

कुत्ते को दिखाने के लिए बुलाया डॉक्टर

कैरी ने बताया कि यह पैसे हमने जरुरी काम के लिए रखा था लेकिन जब सेसिल उन्हें खा गया तो हमें कुछ सूझ नहीं रहा था. ऐसे में हमने कुत्ते से उल्टी करवाने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. हमने घंटो उसके मल का इंतजार किया लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ. जिसके बाद उसे दिखाने के लिए डॉक्टर को बुलाया गया. डॉक्टर ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक है. कैरी ने बताया कि सेसिल आमतौर पर अच्छा व्यवहार करता है, लेकिन इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है.

पैसे निकालने के लिए करना पड़ा ऐसा काम

उसके बाद कपल अपने रुपयों के इस तरह बर्बाद होने से इतना डर गया कि उन्होंने वो करने का सोचा जो शायद आप सोच भी नहीं सकते, उन्होंने कुत्ते के मल में से रुपयों को हासिल करने का उपाय बनाया. कुछ घंटे बाद जब कुत्ते ने मल किया को क्लेटन ने उसे एक कैरी बैग में भर लिया, उसके बाद घंटों तक दोनों बेसिन में रुपयों को स्ट्रेट कर के उसे वॉश करने का काम करते रहे. उन्होंने बताया कि उस माल की दुर्गंध इतनी बुरी थी कि वो कभी जीवन में ऐसी कुछ एक्सपीरियंस नहीं करना चाहते.

कई नोटों के तो चिथड़े हो चुके हैं. उन नोटों को हासिल नहीं किया जा सकता. हालांकि, अमेरिकी बैंकों का रूल है कि अगर नोट का नंबर नहीं मिसिंग हुआ, तो उन नोटों को बदल लिया जाएगा, पर कपल ने अपने 37 हजार रुपयों को खो दिया क्योंकि वो उन नोटों को नहीं बदल सके. उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, अभी तक इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है. कपल को काफी क्षति हुआ, पर कुछ रुपये उन्हें मिल गए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

26 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

40 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

42 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

55 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago