Categories: मनोरंजन

Rani Chatterjee: चार अफेयर की खबरें देख रानी चटर्जी को आ गया ग़ुस्सा, जानें भोजपुरी सिनेमा की ‘क्वीन’ ने क्या कहा

Rani Chatterjee:  भोजपुरी सिनेमा की क्वीन मानी जाने वाली रानी चटर्जी जितना अपने काम को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उससे कहीं ज्यादा उनके अफेयर के चर्चे आम रहते हैं. अब एक्ट्रेस है भी तो इतनी खूबसूरत कि किसी का भी दिल उन पर आ जाए. हालांकि रानी ने कभी अपनी लव लाइफ को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन मीडिया में अक्सर ही उनके अफेयर की लिस्ट बनती रहती है. इस बात से रानी भी परेशान हो गई है. इस बात को उन्होंने एक वीडियो के जरिए जाहिर किया.

रानी के 4 बॉयफ्रेंड

सेलेब्स के अफेयर की खबरों का हेडलाइन बनना आम सी बात है. लेकिन कई बार ये एक्टर्स के बर्दाश्त से परे हो जाती है. ऐसा ही कुछ रानी चटर्जी के साथ हुआ. रानी ने एक वीडियो पोस्ट पर अपने अफेयर की लिस्ट पर बनने वाली खबरों पर एतराज जताया. रानी ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन लिखा- झूठी खबरें क्यों?? चार अफेयर वो भी एक्टर्स के साथ…हा हा हा, कभी नहीं.  रानी ने इसी के साथ ‘फेक न्यूज रोको’ का हैशटैग भी दिया.

पोस्ट किए रील वीडियो में फिल्म संजू के गाने बाबा बोलता है बस हो गया गाने को रानी ने अपना टच दिया. रानी ने वीडियो पर लिखा- जब मैं गूगल पर देखती हूं मेरे देखती हूं मेरे चार अफेयर्स हैं. दरअसल रानी ने अपने नाम को गूगल किया और देखा कि उनके नाम के साथ चार एक्टर्स के नाम को जोड़ा गया है. सूत्रों के हवाले से कि उनका चार एक्टर्स के साथ अफेयर रहा है. ये बात रानी को रास नहीं आई. उन्होंने अपनी नाराजगी इस रील वीडियो के जरिए जाहिर की. रानी के गाने पर एक्ट करते  हुए बताया कि मीडिया में सूत्रों के हवाले से कुछ भी चला दिया जाता है.

ये भी पढ़ें- Kader Khan से थप्पड़ खाने के बाद Shakti Kapoor छोड़ना चाहते थे बॉलीवुड, पैरों में गिरकर कहा था- मेरा करियर खत्म हो गया

फैंस ने किया टीज

भोजपुरी एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस भी बेहद पसंद कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं. एक्ट करती रानी लग भी बेहद क्यूट रही हैं. ये देख एक यूजर ने कहा- जो भी हो, लगती बहुत क्यूट हो. वहीं एक यूजर ने टीज करते हुए लिखा- नसीब वाले हो आप, किसी को चार-चार तो किसी एक भी तो किसी एक भी नहीं मिलता. एक और यूजर ने लिखा- गहरी सांस लीजिए, आराम से रिलैक्स, रिलैक्स. दूसरे यूजर ने कहा- ना जी ना रानी, अभी बस नहीं हम लोगों का क्या होगा.

रानी को भोजपुरी सिनेमा की लेडी सिंघम भी कहा जाता है. रानी का नाम मनदीप बामरा, पवन सिंह, रवि किशन के साथ अक्सर ही जोड़ा जाता रहा है. कहा जाता है कि मनदीप बामरा के साथ रानी शादी भी करने वाली है. लेकिन किसी वजह से ये रिश्ता टूट गया, इसी के साथ रानी का दिल भी टूट गया था. मूव ऑन करते हुए एक पोस्ट में रानी ने कैप्शन दिया था, खुद से प्यार करो.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

लावारिस पैसों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सुचेता दलाल की याचिका का निपटारा; 6,453 करोड़ रुपये सही हकदारों को लौटाए गए

सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार सुचेता दलाल की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया है,…

7 minutes ago

टिंडर, बंबल से ChatGPT तक… भविष्य बताने के नाम पर AstroTalk कर रहा फोन की जासूसी?

Astrotalk Data Privacy: एस्ट्रोटॉक पर कंटेंट क्रिएटर प्रथमेश भोसले ने 244 ऐप्स की जानकारी जुटाने…

48 minutes ago

सपा का ‘जन-मन’ मायावती को लगा ‘धन-मन’, बोलीं- थोथा चना बाजे घना

Mayawati On SP Manifesto: समाजवादी पार्टी के 'जन-मन का घोषणापत्र' जारी होते ही मायावती ने…

2 hours ago

‘योगी नहीं तो यूपी नहीं…’ अचानक योगी-योगी करने लगे संजय राउत, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

Sanjay Raut On Yogi: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ…

2 hours ago

सातवीं के छात्र का कमाल! नींद की झपकी आते ही अलर्ट करेगा स्मार्ट चश्मा, नहीं जागे तो चेहरे पर मारेगा पानी का फव्वारा

Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…

2 hours ago