मनोरंजन

पिता के साथ बेहद खराब थे रवि किशन के रिश्ते, ‘बोले- वह मुझे हथौड़े से मार रहे थे…’

Ravi Kishan Fathter Relationship: भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से खूब तारीफें बटोर रहे हैं. इसी के साथ वह राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं. हालांकि, इन दिनों उन्हें एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स में अपने एक्टिंग की वजह से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए देखा जा रहा है. इसी बीच अब रवि किशन हाल ही में हुए एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने पिता के साथ अपने खराब रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. वह उनकी बहुत पिटाई करते थे घर से भाग जानें में उनकी मां ने मदद की और तब वह मुंबई पहुंचे.

रामलला करने पर पिता ने की थी पिटाई

रवि किशन ने हाल ही में हुए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था और जब उन्होंने पड़ोस की रामलीला में एक्टिंग करना शुरू किया तो उनके पिता यह सब देखकर दंग रह गए और इसके लिए उन्होंने रवि किशन को सजा भी दे दी. हालांकि, बाद में पिता को उन पर बहुत गर्व भी हुआ. जब एक्टर के पिता बिस्तर पर थे तब उनके पिता की आंखों में अपने बेटे के लिए आंसू भर आए थे. वहीं, रवि ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनमें अपने पिता का बहुत डर था.

वह मुझे हथौड़े से मार रहे थे

रवि किशन ने बताया, ‘मेरे पिता मुझे बहुत बुरी तरह से पीटते थे और वह मुझे हथौड़े से भी मार रहे थे. वह मुझे मारना चाहते थे और मेरी मां को पता था कि उनके पति मुझे मार सकते हैं और वह इसमें जरा भी संकोच नहीं करेंगे क्योंकि पुजारियों की भावनाएं ना के बराबर होती है. इसलिए उन्होंने कहा भाग जाओ.’ रवि ने बताया कि वह अपनी जेब में केवल 500 रुपये लेकर भाग गए और मुंबई के लिए ट्रेन में चढ़ गए थे.

ये भी पढ़ें:तो सही सलामत हैं अमिताभ बच्चन, फर्जी खबरों ने फैंस को कर दिया था निराश

रवि किशन के पिता अब खुश है

रवि किशन का हालांकि अब मानना है कि उनके पिता सही थे. वह उनके करियर के लिए सख्ती बरत रहे थे. वह एक ब्राह्मण पुजारी थे. वह चाहते थे कि बेटा सही रास्ते पर निकल जाए. ‘उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके परिवार में एक कलाकरा पैदा हो सकता है.’ एक्टर ने अपने पिता की पिटाई को जीवन के सबक के रूप में देखा, जितने उन्हें तराश दिया. हालांकि अब उनके पिता सफलता देख खुश हैं. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए रवि किशन से कहा भी, ‘तुम हमारे गौरव हो.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

केदारनाथ में 5 महीने में 50.30 टन कचरा, पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूटा

Kedarnath Waste Crisis 2026: केदारनाथ में अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच 50.30 मीट्रिक टन…

8 minutes ago

नागालैंड में जहरीली शराब का तांडव, 2 दिन में 19 लोगों की दर्दनाक मौत

Nagaland Spurious Liquor Deaths: साल 1990 से पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य नागालैंड में मिलावटी और…

9 minutes ago

पितृ दोष से पाना चाहते हैं हमेशा के लिए मुक्ति? 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या पर कर लें यह अचूक उपाय

Kab Hai Sarva Pitru Amavasya: पितृ पक्ष का समापन सर्वपितृ अमावस्या के साथ होता है.वर्ष…

13 minutes ago

Manmohan Singh Birth Anniversary: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद, आर्थिक सुधारों को दी श्रद्धांजलि

Manmohan Singh Birth Anniversary Tributes: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

43 minutes ago

जेल की सजा सही या गलत?… ट्रिपल तलाक कानून पर सुप्रीम कोर्ट में भिड़े केंद्र और मुस्लिम संगठन, हलफनामे से हड़कंप

Triple Talaq Law: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया है कि…

47 minutes ago

छत से कूदने से पहले कमरे में क्या हुआ था? प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत बनी मिस्ट्री

मथुरा-वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण…

51 minutes ago