देश

मुंबई में INDIA अलायंस की रैली आज, राहुल गांधी के साथ मौजूद रहेंगे पवार-ठाकरे समेत कई दिग्गज नेता

INDIA Alliance rally in Mumbai today: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को समाप्त हो गई. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डाॅ. बीआर अंबेडकर के स्मारक चैत्य भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थी. वहीं आज रविवार 17 मार्च को एक रैली का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी दिग्गज नेता भी शामिल होंगे.

आज होने वाली रैली में तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, शरद पवार समेत इंडिया अलायंस के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे. बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तमाम राज्यों से गुजरते हुए शनिवार दोपहर को मुंबई पहुंची. ऐसे में लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद इंडिया अलायंस की यह रैली कई मायनों में बड़ी महत्वपूर्ण होगी.

संविधान और लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रहे हैं राहुल गांधी

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी के साथ है. पटोले ने कहा कि राहुल गांधी ने जनता के दुख दर्द को समझते हुए देश का दौरा किया. उन्हें समाज के सभी वर्गों का साथ मिल रहा है. समाज का हर वर्ग उनके साथ जुड़ना चाहता है. पटोले ने कहा कि इंडिया अलायंस के साथ ही देश के लोग राहुल गांधी को एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं. वे संविधान और लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘आप 2019 में अटके हैं…मैं 2047 के लिए लगा हूं….’ पीएम मोदी बोले- मैं हेडलाइन नहीं डेडलाइन पर काम करता हूं.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election Date 2024: सात चरणों में होंगे चुनाव, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 4 जून को मतगणना और नतीजे

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

9 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

39 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

42 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

58 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

59 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago