चुनाव

‘आप 2019 में अटके हैं…मैं 2047 के लिए लगा हूं….’ पीएम मोदी बोले- मैं हेडलाइन नहीं डेडलाइन पर काम करता हूं.

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार 16 मार्च को दिल्ली में इंडिया टुडे काॅन्क्लेव 2024 में शामिल हुए. इस दौरान पीएम ने संबोधित किया. उन्होंने देश की प्रगति और विजन की बात करते हुए 2047 तक का रोडमैप देश के सामने रखा. पीएम ने कहा कि मैं हेडलाइन नहीं डेडलाइन पर काम करने वाला व्यक्ति हूं. उन्होंने कहा कि आप 2029 तक अटक गए हैं. मैं 2047 के लिए लगा हुआ हूं. आज भारत में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हुई है.

पीएम ने कहा कि आज देश में सवा लाख स्टार्टअप रजिस्टर्ड हैं. भारत के स्टार्टअप क्रांति की असल पहचान ये है कि ये भारत के 600 जिलों में हैं. पीएम ने कहा कि देश के टियर 2 और टियर 3 शहरों में रहने वाले नौजवान इसकी अगुवाई कर रहे हैं. पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया अनिश्चितता के भंवर में फंसी है. पीएम ने आगे कहा कि मुद्रा योजना एक गेमचेंजर योजना है. बैंकों से लोन के लिए युवाओं को गारंटी लेनी पड़ती थी. मुद्रा योजना के तहत उनको भी लोन मिला जिनके पास कुछ नहीं था. पीएम ने कहा कि 8 करोड़ मुद्रा लाभार्थी हैं जिन्होंने पहली बार अपना व्यवसाय शुरू किया.

गांव‘-गांव में आरोग्य सेंटर

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आप में से कई लोग नमो ड्रोन दीदी के बारे में नहीं जानते होंगे. हमने गांव की महिलाओं को 1 हजार ड्रोन दिए हैं. जिन महिलाओं ने अब तक साइकिल नहीं चलाई होगी अब वे ड्रोन चलाती हैं. पीएम ने का कि हमारी सरकार ने गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनवाए. ये हमारा काम लगातार चल रहा है. यहां सामान्य टेस्ट के अलावा डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों के लिए शुरुआती टेस्ट भी होते हैं. हमने इनको बड़े अस्पतालों से जोड़ा.

ये भी पढ़ेंः ‘लंबे समय तक चुनाव खिंचेगा तो मुकाबला करना मुश्किल’, जानें इलेक्शन की तारीखों के ऐलान पर ऐसा क्यों बोलीं मायावती

हमारी सरकार के निर्णयों पर रिसर्च स्टडी हो सकती है

इतना ही नहीं पीएम ने कहा कि हमारी सरकार पर कोई स्काॅलर्स रिसर्च स्टडी कर सकता है. पहले 2 लाख इनकम पर टैक्स लगता था, अब 7 लाख की इनकम तक कोई टैक्स नहीं है. हमनें ये कदम उठाकर लोगों के ढाई लाख करोड़ रुपए बचाए हैं. इसके अलावा रेलवे की टिकट पर छूट देकर हमनें जनता की गाढ़ी कमाई के साढ़े 4 लाख करोड़ रुपए बचाए हैं.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election Date 2024: लोकसभा चुनाव-2024 का बजा बिगुल… यूपी में सात चरण में होगा चुनाव, देखें पूरी डिटेल

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

49 seconds ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

36 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago