Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rekha पर भी चढ़ा Jaya Bachchan का गुस्सा? सेल्फी मांगने पर फैन को धक्का, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

एयरपोर्ट पर सेल्फी मांगने पर रेखा ने एक लेडी फैन को धक्का दे दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग नाराज़ हो गए. वीडियो तेजी से वायरल हुआ और यूजर्स ने उनकी तुलना जया बच्चन से करनी शुरू कर दी. जानें, क्यों भड़के फैंस.

Rekha Viral Video

Rekha Viral Video: सेलेब्रिटी को देखकर हर फैन के मन में बस एक ही ख्वाहिश होती है, एक फोटो या एक छोटी-सी सेल्फी. लेकिन कई बार स्टार्स का मूड ऐसा नहीं होता की वो औपके साथ खुश होकर फोटो खींचे. कई बार सिलेब्स का बर्ताव बात सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है और एक बड़ा विवाद बन जाता है. कुछ ऐसा ही इस बार वेटरन एक्ट्रेस रेखा के साथ हुआ, जिनका एक एयरपोर्ट वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

रेखा ने फैन को दिया धक्का

दरअसल, सोमवार को रेखा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं. काले रंग की आउटफिट और ट्रेडमार्क अंदाज में वो हमेशा की तरह बेहद एलीगेंट दिख रही थीं. जैसे ही वो बाहर निकलीं, एक महिला फैन अचानक उनकी तरफ दौड़कर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगी.

लेकिन रेखा ने बिना फोटो दिए हाथ से इशारा करते हुए उसे पीछे धकेल दिया और तेजी से आगे बढ़ गईं. कैमरे में कैद ये पल सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. वीडियो देखने के बाद लोग दो हिस्सों में बंट गए, कुछ ने कहा कि सेलिब्रिटी को भी अपनी पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है, जबकि कई यूजर्स रेखा के व्यवहार से नाराज दिखे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने रेखा को दूसरी जया बच्चन बताया

वीडियो पर आए कमेंट्स में कई यूजर्स ने रेखा को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “ऐसे लोगों के साथ फोटो लेने में मजा ही क्या है? मैं तो कभी भी फोटो न लूं.” दूसरे यूजर ने तीखा कमेंट करते हुए कहा, “अब समझ नहीं आता, रेखा और जया बच्चन में फर्क क्या है?” कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि फैंस को सेलेब्स की “पूजा” करना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि हर बार बदले में सम्मान मिले ऐसा जरूरी नहीं होता.

पहले भी हो चुके ऐसे मामले

रेखा अकेली नहीं हैं जिनका इस तरह का वीडियो सामने आया है. इससे पहले भी कई बड़े सितारे एयरपोर्ट या किसी पब्लिक प्लेस पर फैंस के साथ रूखे व्यवहार को लेकर चर्चा में रहे हैं. खासकर जया बच्चन कई बार पैपराजी पर भड़क चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने कैमरा पर्सन्स को जमकर सुनाया था.

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र के जन्मदिन पर एशा, सनी और अभय की भावनात्मक श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर शेयर की खास पोस्ट

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital