Dharmendra 90th Birthday: सोमवार का दिन बॉलीवुड के लेजेंड धर्मेंद्र के लिए 90वां जन्मदिन था. यह खुशी का मौका होना चाहिए था, लेकिन उनके परिवार और फैंस के लिए यह दिन भावनाओं से भरा रहा. सोशल मीडिया पर लोग जश्न मनाने की बजाय उनके लिए यादें, आंसू और दिल से लिखे संदेश शेयर कर रहे थे, जो साफ दिखा रहे थे कि धरम पाजी कितने याद आते हैं. इसी बीच धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल, बेटा एशा देओल और भतीजे अभय देओल ने अपने सोशल मीडियी हैंडलस पर कुछ खास मैसेज और तस्वीरें शेयर किए.
बेटी एशा देओल ने दी श्रद्धांजलि
धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल ने इस खास दिन पर सबसे भावुक मैसेज शेयर किया. उन्होंने अपने पिता के साथ कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने दिल की बातें लिखीं. एशा ने पिता और बेटी के रिश्ते को “अटूट” बताया, जो सिर्फ इस जिंदगी तक ही सीमित नहीं, बल्कि हर जन्म में कायम है. उन्होंने लिखा-
मेरे प्यारे पापा.. हमारा समझौता, सबसे मजबूत बंधन. “हम” हमारे पूरे जीवन में, सभी लोकों में और उससे भी आगे… हम हमेशा साथ हैं पापा. चाहे स्वर्ग हो या धरती. हम एक हैं. अभी के लिए मैंने आपको बहुत ही कोमलता, सावधानी और अनमोलता से अपने हृदय में बसा लिया है… इस जीवन के बाकी हिस्सों के लिए अपने भीतर गहराई से.
एशा ने आगे लिखा, “जादुई अनमोल यादें… जीवन के सबक, शिक्षाएं, मार्गदर्शन, गर्मजोशी, बिना शर्त प्यार, सम्मान और शक्ति जो आपने मुझे अपनी बेटी के रूप में दी है, उसकी जगह कोई और नहीं ले सकता.
View this post on Instagram
मुझे आपकी बहुत याद आती है पापा… आपके गर्म सुरक्षात्मक आलिंगन जो सबसे आरामदायक कंबल की तरह लगते थे, आपके कोमल लेकिन मजबूत हाथों को थामे हुए जिनमें अनकहे संदेश थे और आपकी आवाज़ मेरा नाम पुकारती थी जिसके बाद अंतहीन बातचीत, हँसी और शायरी होती थी. आपका आदर्श वाक्य “हमेशा विनम्र, खुश, स्वस्थ और मजबूत रहो”
आगे एशा ने पिता को याद करते हुए लिखा- “मैं आपकी विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का वादा करती हूं. और मैं आपका प्यार उन लाखों लोगों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी जो आपसे उतना ही प्यार करते हैं जितना मैं करता हूं. आई लव यू पापा, आपकी प्यारी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू.”
सनी देओल का दिल छू लेने वाला मैसेज
धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने अपने पिता के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें धरम पाजी पहाड़ों की सुंदरता का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में सनी ने एक काफी इमोशनल मैसेज भी डाला. उन्होंने कैप्शन में लिखा- “आज मेरे पापा का जन्मदिन है. पापा हमेशा मेरे साथ हैं , मेरे अंदर हैं लव यू पापा. मिस यू.”
View this post on Instagram
भतीजे अभय देओल की यादें
धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल ने इस दिन को यादों में खास बनाते हुए बचपन की एक कहानी साझा की. उन्होंने 1980 के दशक की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें छोटे अभय अपने चाचा के पास बैठकर दूर की ओर देख रहे हैं. अभय ने बताया कि उस दिन वे थोड़े नाराज थे और धरम पाजी ने उन्हें पास बुलाया और सिर्फ कहा, “Light को देखो.” फोटो उसी पल खींची गई थी.
View this post on Instagram
अभय ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “शायद 1985 या 1986 की बात होगी. मुझे अभी-अभी डांटा गया था, इसलिए मैं परेशान था. उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया, अपने पास बिठाया और कहा, “रोशनी देखो”, और फोटोग्राफर से यह तस्वीर खींचवाई. मैं उस पल का इंतजार कर रहा हूं जब मैं उनसे ये शब्द फिर से सुनूंगा, जब मेरा समय आएगा. आज उनका जन्मदिन था. आज उनका जन्मदिन था.”
धरम पाजी की विरासत
धर्मेंद्र बॉलीवुड के वो सुपरस्टार थे जो अपने परिवार और फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे. उनके हंसमुख अंदाज, सादगी और प्यार ने उन्हें सभी के लिए खास बना दिया. उनके 90वें जन्मदिन पर साबित हो गया कि असली स्टार वो हैं, जिन्हें भले ही हम स्क्रीन पर न देख पाएं, लेकिन वो यादों और दिलों में हमेशा जिन्दा रहते हैं.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के Finale में Salman Khan फूट-फूट कर रो पड़े, धर्मेंद्र को याद कर नहीं रोक पाए अपने आंसू
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

