मनोरंजन

Rupali Ganguly की सौतेली बेटी Esha Verma ने लगाया गंभीर आरोप, एक्ट्रेस ने बताया कैसे उनकी मां को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया

Rupali Ganguly: अनुपमा फेम रुपाली गांगुली इन दिनों काफी चर्चा में हैं. लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनका प्रोफेशनल नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. हाल ही में रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Isha verma) ने एक के बाद एक उन पर गंभीर आरोप लगाया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. आपको बता दें इससे पहले ईशा ने रुपाली पर अपने पिता संग अफेयर का आरोप लगाया था.

सौतेली मां को लेकर किया बड़ा खुलासा

रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) ने हाल ही में बॉलीवुड शादिस को अपना इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में ईशा ने रुपाली पर अपने परिवार को तोड़ने का आरोप लगाया था. ईशा ने कहा कि उनकी मां ने अकेले ही उनकी परवरिश की है और मां-बाप के तलाक की वजह से वो ट्रामा में हैं. इसके साथ ही ईशा ने अपने पिता की तीसरी पत्नी यानी सौतेली मां रुपाली गांगुली संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलासा किया.

मेरी मां को शारीरिक और मानसिक रूप से किया प्रताड़ित

Esha ने बताया, “वह मुंबई में मेरे दादा-दादी के अपार्टमेंट में आई और चिल्लाने लगीं और मेरी मम्मी से लड़ने के दौरान ही उन्हें मारने लगी. उसने मेरी मां के चेहरे पर खरोंच भी मारी और इस तरह यह सब शुरू हुआ. मुझे आज भी अच्छे से याद है कि मैं बहुत डरी हुई थी. ऐसा लगा जैसे विलेन आ गया हो, जिसके बारे में मैंने इतने सालों से सुना था, वह मेरे सामने आ गया. अपनी मां को चोट पहुंचाना देखना और उससे गुजरना मेरे लिए बहुत भयानक था.”

ईशा ने पहली बार खुलकर बात की थी

ईशा वर्मा ने आगे कहा, ‘वह लंबे समय से दुनिया को अश्विन वर्मा की बेटी होने के बारे में सच बताना चाहती थीं. हालांकि, उस वक्त वो काफी छोटी थीं, लकिन अब वह बड़ी हो गई हें और उन्हें किसी का डर नहीं है. उनके पिता उनकी जिंदगी में नहीं रहना चाहते हैं तो कोई बात नहीं. लेकिन वो बहुत कुछ मिस कर रही हैं.’ ईशा ने ये भी बताया कि अश्विन की पहली शादी के बारे में जब सच्चाई मीडिया के सामने आई तो रुपाली ने इस पर पहले तो चुप्पी साधे रहीं. इसके बाद जब मैंने अपने पिता के सीने से लगकर पोज देते हुए तस्वीर शेयर की तब उन्होंने ये दिखाने की कोशिश करी की वो इस सच्चाई से बेपरवाह हैं.

ये भी पढ़ें: Salman Khan के बाद…अब Shah Rukh Khan को मिली धमकी में सामने आया हिरण से कनेक्शन, जानें क्या है पूरा मामला?

रुपाली गांगुली को बताया Fake

ईशा ने ये भी बताया, ‘मेरे पिता और रूपाली ने कभी नहीं सोचा था कि मैं कुछ बोलूंगी, क्योंकि उन्होंने मुझे चुप कराने की बहुत कोशिश की. उन्होंने हमेशा स्थिति को हेरफेर किया. रुपाली ने वास्तव में सभी समाचार मीडिया को शांत करने की कोशिश की.’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

10 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

15 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

29 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

56 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

1 hour ago