प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीना कपूर और सैफ अली खान. (फोटो: PIB)
हाल ही में अपनी पत्नी करीना कपूर और परिवार के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे अभिनेता सैफ अली खान ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी बातचीत के बारे में बातचीत की. 54 वर्षीय अभिनेता ने इस मुलाकात को ‘विशेष’ बताया. उन्होंने कहा कि संसद से सीधे आने के बावजूद प्रधानमंत्री, कपूर परिवार के साथ बेहद गर्मजोशी के साथ पेश आए.
कपूर परिवार ने बीते 10 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राज कपूर फिल्म महोत्सव में आमंत्रित किया. 13 दिसंबर को शुरू हुए इस महोत्सव में राज कपूर की शताब्दी जयंती पर उनकी 100 साल की विरासत का जश्न मनाया गया.
मुलाकात के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा, ‘वे संसद में एक दिन बिताने के बाद यहां आए थे, इसलिए मैं सोच रहा था कि शायद वे थके हुए होंगे, लेकिन उन्होंने गर्मजोशी से मुस्कुराते हुए हम सभी के साथ ध्यानपूर्वक और आकर्षक तरीके से पेश आए!’
अपनी बातचीत की एक झलक साझा करते हुए सैफ ने कहा, ‘उन्होंने मेरे माता-पिता के बारे में व्यक्तिगत रूप से पूछा और कहा कि उन्हें लगा कि हम तैमूर और जहांगीर को उनसे मिलवाने के लिए लाएंगे! उन्होंने करीना के कहने पर उनके लिए एक कागज पर हस्ताक्षर किए.’
सैफ ने कहा, ‘मुझे लगता कि वे देश चलाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और इस स्तर पर जुड़ने के लिए भी समय निकाल रहे हैं. मैंने उनसे पूछा कि उन्हें कितना आराम मिलता है, तो उन्होंने कहा कि रात में लगभग तीन घंटे. यह मेरे लिए एक खास दिन था. अपना कीमती समय निकालकर हमसे मिलने और परिवार को इतना सम्मान देने के लिए हमने उन्हें धन्यवाद दिया.’
इससे पहले कपूर परिवार की पीएम से मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. बातचीत के दौरान मोदी ने सैफ अली खान को उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी से मुलाकात के बारे में बताया. उन्होंने सैफ से कहा था कि उन्हें लगता है कि वे पटौदी खानदान की तीन पीढ़ियों से मिलेंगे और उनसे तैमूर और जेह के बारे में पूछा.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…