मनोरंजन

Salaar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की ‘सालार’ ने कई फिल्मों उड़ाए होश, चौथे दिन फिर बनाया नया रिकॉर्ड

Salaar Box Office Collection Day 4: प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हो गई है. प्रभास की फिल्म ‘सालार’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. आइए जानते हैं इस वीकेंड फिल्म ने कितनी कमाई की है. सालार ने रिलीज डे पर बॉक्स ऑफिस पर 90.7 करोड़ से धुआंधार ओपनिंग ली. वहीं दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 56.35 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन कलेक्शन का ग्राफ फिर ऊपर गया और फिल्म ने 62.05 करोड़ रुपए कमा लिए. चौथे दिन भी फिल्म दर्शकों को सिनामघरों तक खींच लाने में कामयाब हुई और 42.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया.

जानें अब तक का कलेक्शन

सालार के 5वें दिन का कलेक्शन शरुआती आंकड़ों की मानें तो सालार ने पांचवें दिन 45 से 50 करोड़ के बीच कमाई की. चार दिनों में ही सालार केवल भारत में 250 करोड़ का कारोबार कर चुकी थी. अगर पांचवें दिन का कलेक्शन भी जोड़ लिया जाए तो प्रभास की सालार ने अब तक 300 करोड़ के आसपास कमा लिए हैं. जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 450 करोड़ के पार पहुंच गया है.

जवान-पठान को सालार ने छोड़ा पीछे

गौरतलब है कि सालार ने ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों जवान और पठान को भी पीछे छोड़ दिया था. पठान और जवान ने वर्ल्डवाइड 106 करोड़ और 129 करोड़ की कमाई की थी. वहीं रणबीर कपूर की एनिमल ने दुनियाभर में पहले दिन 116 करोड़ का बिजनेस किया था. सालार अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में फिल्म और क्या कमाल करती है.

‘डंकी’ पर ‘सालार’ का असर

‘सालार’ ने आते ही कहीं न कहीं शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ के कलेक्शन को प्रभावित किया है. जहां मंडे को ‘सालार’ 42.50 करोड़ बटोर चुकी है तो वहीं ‘डंकी’ ने अब तक सिर्फ 22.50 करोड़ रुपए ही कमाए हैं. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं जो आगे बढ़ सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago