मनोरंजन

Salaar Advance Booking: सालार की एडवांस बुकिंग के तूफान में गायब हुई डंकी, 24 घंटे में बनाया ये रिकॉर्ड

Salaar vs Dunki Advance Booking: इस साल क्रिसमस पर शाहरुख खान की साल 2023 की तीसरी फिल्म डंकी और प्रभास की मचअवेटेड फिल्मों में से एक सालार रिलीज होने वाली है. इन फिल्मों का क्रेज सोशल मीडिया को देखकर लगाया जा सकता है. वहीं अब एडवांस बुकिंग के मामले में भी दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.

एडवांस बुकिंग पर मची तबाही

दरअसल, बुक माय शो पर डंकी और सालार की एडवांस बुकिंग टिकट के आंकड़े सामने आए हैं, जिसके अनुसार सालार, शाहरुख खान की डंकी से कई आगे निकल गई है. दरअसल, आंकड़ों के अनुसार, सालार की 24 घंटों में 37.76K टिकटें बुक माय शो पर बिकी हैं. जबकि डंकी की 28.53K टिकट बिकी हैं. हालांकि यह आंकड़ा केवल एक प्लेटफ़ॉर्म का है.

जबकि कुल मिलाकर 24 घंटो में दोनों ही फिल्मों की ताबड़तोड़ बुकिंग जारी है. कहा जा रहा है सालार ने 24 घंटों में कुल 51 हजार से ज्यादा टिकटें बेची हैं, जिसके चलते 1.48 करोड़ का बिजनेस हुआ है. जबकि डंकी 1.24 करोड़ एडवांस बुकिंग के मामले में कमा पाई है.

बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी टक्कर

किंग खान की ‘डंकी’ 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में एंट्री के लिए तैयार है, तो प्रभास की ‘सालार’ 22 दिसंबर 2022 को थिएटर्स में दस्तक देगी. दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर होगी और ये साल के अंत में टिकट खिड़की पर बड़ा क्लैश भी होगा. दोनों ही फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है और फैंस में भी दोनों फिल्मों के लिए क्रेज देखने को मिल रहा है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि कौन किस पर भारी पडे़गा. हालांकि एडवांस बुकिंग में दोनों ही फिल्मों की कमाई कमाल कर रही है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

18 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

24 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

29 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

36 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago