Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Salaar को मिला Dunki से भी पहले का शो, रात 1 और 4 बजे देख पाएंगे प्रभास की सालार

Salaar vs Dunki: प्रभास की सालार सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. यह फिल्म इसी हफ्ते 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

Salaar vs Dunki Advance Booking: प्रभास की सालार सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. यह फिल्म इसी हफ्ते 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसको लेकर फैन्स के बीच काफी एक्साइटमें है. हालांकि इसका क्लैश शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल स्टारर मूवी ‘डंकी’ से होगा. मगर ये 21 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में आ जाएगी. दोनों ही फिल्मों में आपस में कांटे की टक्कर हो रही है. ऐसे में प्रभास के फैन्स के इंतजार को कम करने के लिए तेलंगाना सरकार ने एक अहम कदम उठाया है.

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म Salaar के ओपनिंग वीकेंड पर इस मूवी को सुबह 1 बजे और 4 बजे दिखाया जाएगा. इस प्लान को सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है.  तेलंगाना सरकार ने एक स्टेटमेंट जारी किया है. जिसमें उन्होंने मूवी के सुबह 1 बजे वाले शो को मंजूरी दे दी है.

तेलंगाना सरकार का फैसला

हालांकि, परिस्थितियों को देखते हुए, सरकार ने न सिर्फ इस फिल्म की जल्दी स्क्रीनिंग की इजाजत दी है. बल्कि मेकर्स को मल्टिप्लेक्सेस की टिकट्स के दाम में भी 100 रुपये से ज्यादा बढ़ोतरी करने को कहा है. स्टेटमेंट में कहा है कि तेलंगाना राज्य में 22 दिसंबर को फिल्म ‘सालार’ के लिए सुबह 4 बजे के लिए 6 शोज की परमिशन दी जा रही है. साथ ही इसके रेट्स में भी इजाफा हो रहा है. 65 रुपये सिंगल स्क्रीन्स और मल्टिप्लेक्सेस में 100 रुपये बढ़ाए जाएंगे.

‘सालार’ की एडवांस बुकिंग

तेलंगाना सरकार ने रात 1 बजे का शो भी 22 दिसंबर को कुछ थिएटर्स में दिखाने के लिए मुहर लगा दी है. Sacnik के मुताबिक, इस मूवी के दो दिन में ही 12.67 करोड़ 577406 टिकट्स बेचकर कमा लिए हैं. ऐसे में इसने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से अच्छी-खासी कमाई कर ली है. और आने वाले समय में ये आंकड़ा बढ़ने ही वाला है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital