RLJD चीफ उपेंद्र कुशवाहा और सीएम नीतीश कुमार
CM Nitish Kumar: बिहार के सियासी गलियारों में नीतीश कुमार के अगले कदम को लेकर हलचल तेज हो गई है. मंगलवार (26 दिसंबर) को जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफा दिए जाने की खबरों का खंडन किए जाने के बाद अब नीतीश कुमार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. खबरें उड़ रही हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर से NDA का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है ये आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन अगर ऐसा होता है तो बिहार के एक बड़े नेता उनकी पैरवी के लिए भी तैयार हैं.
दरअसल, RLJD चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने बयान दिया है कि “नीतीश कुमार का आरजेड़ी के साथ जाना एक आत्मघाती कदम था. अगर सीएम नीतीश कुमार सार्वजनिक तौर पर यह घोषणा करते हैं कि उनका आरजेडी के साथ अब कोई रिश्ता नहीं है, और एनडीए में शामिल होने की ओर कदमन बढ़ाएंगे तो इसका फैसला बीजेपी जरूर करेगी, लेकिन उनके लिए हम पैरवी करने के लिए भी तैयार हैं.”
उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान पर आरजेडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को अपनी पार्टी को देखना चाहिए कि वह कहां पर हैं. वो बीजेपी की पिच पर जाकर खेलना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी उनको तवज्जो नहीं दे रही है. बीजेपी ने कुशवाहा को जिस तरह से फंसाया है, वो बेचैनी में हैं और बौखलाहट में हैं.
वहीं कांग्रेस ने भी उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर पलटवार किया. कांग्रेस प्रवक्ता ने असितनाथ तिवारी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा पहले ये बताएं कि वह कहां हैं. उन्होंने कहा कि जो उपेंद्र कुशवाहा बोल रहे हैं कि आरजेडी और जेडीयू कहीं का नहीं रहेगा, क्या उन्हें ऐसा बोलना चाहिए? बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने नीतीश कुमार को लेकर कहगा कि वर्षों जिसका विरोध करते रहे, आज उसी की गोद में बैठै हैं. सच्चाई ये है कि आप उनके राजनीतिक दरबार की दरवानी कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…