मनोरंजन

जस्टिन बीबर की नई पोस्ट देख यूजर्स बोले- ‘मुझे लगता है कि लड़का होगा…’, आप भी देखें

Justin Bieber: दुनिया के मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के गानों की दुनिया दीवानी है. अपने गानों के अलावा जस्टिन अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. अब इसी बीच अमेरिकी पॉपस्टार जस्टिन बीबर और उनकी मॉडल पत्नी हैली ने सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में फैंस ने उनके घर बेबी बॉय आने के संकेत खोज लिए हैं और उन्हें बधाइ‌यां दे रहे हैं.

जस्टिन ने शेयर की ये पोस्ट (Justin Bieber)

आपको बता दें जस्टिन बीबर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की हैं. हालांकि, लोगों का ध्यान दो तस्वीरों पर गया, जिसमें कपल एक लाइट के सामने खड़ा नजर आ रहा है. तस्वीरों में जस्टिन खाकी शॉर्ट्स और फेडोरा के साथ काली शर्ट में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं. जबकि उनकी पत्नी लाल रंग की ड्रेस में गजब की खूबसूरत नजर आ रही हैं. ऐसे में उनका कमेंट सेक्शन बधाई संदेशों से भरा पड़ा है.

हालांकि, कई यूजर्स ने बच्चे के जेंडर के बारे में भी बात की है. एक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह लड़का होगा.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘बैकग्राउंड में नीला रंग इसका मतलब है कि यह लड़का होगा. बधाई हो बच्चे भगवान की ओर से उपहार हैं. जीसस दुनिया के भगवान और उद्धारकर्ता हैं. उनसे प्यार करें और उन पर विश्वास करें. दुनिया बहुत दुष्ट है, हमें उसकी ज़रूरत है.’ एक दूरसे यूजर ने कहा, ‘जस्टिन हमेशा से मेरी बेटी का पसंदीदा कलाकार रहा है. उसने भगवान के बारे में गाना शुरू कर दिया है, मेरा दिल धड़क रहा है. इसे जारी रखो जस्टिन, तुम्हारे पास इसके लिए मंच है और वह तुम्हें खुशी से आशीर्वाद देगा.’

यह भी पढ़ें : Olympic 2024 में तुर्की के शूटर ने जीता मेडल, लोगों ने आदिल हुसैन को दी बधाई, जानें क्या है सच्चाई?

ऐसे हुई थी दोनों की शादी (Justin Bieber)

आपको बता दें कि जस्टिन और हैली काफी लंबे समय से दोस्त रहे हैं. उन्होंने 2015 से 2016 तक थोड़े समय के लिए एक-दूसरे को डेट किया, हालांकि बाद में वे अलग हो गये। इसके बाद साल 2018 में उनमें फिर सुलह हो गई और दोनों ने सगाई कर ली. उसी साल, जस्टिन ने मॉडल के साथ अपनी शादी की आधकारिक पुष्टि की थी.

Uma Sharma

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

10 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

15 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

31 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

45 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

46 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

49 minutes ago