मनोरंजन

‘मैं लीजेंड नहीं, बॉन्ड हूं’… World Governments Summit में बोले Shah Rukh Khan

World Governments Summit 2024: सबके दिलों पर राज़ करने वाले बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं. बता दें हाल ही में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के स्टेज पर नजर आए. दरसअल भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और शाहरुख खान एकमात्र भारतीय हैं जिन्हें आज दुबई में आइकोनिक वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट (डब्ल्यूजीएस) को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है. शाहरुख खान जो बॉलीवुड के किंग खान हैं और भारत के सबसे प्रमुख सांस्कृतिक आइकन में से एक के रूप में जाने जाते हैं. वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में स्टेज पर ब्लैक सूट में बैठे शाहरुख से होस्ट ने पूछा कि क्या वो पॉपुलर हॉलीवुड स्पाई हीरो ‘जेम्स बॉन्ड’ का रोल करना चाहेंगे?

जेम्स बॉन्ड को लेकर शाहरुख खान कही बात

इसी के साथ शाहरुख एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं जिन्हें वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में इंवाइट किया गया है. ये पहली बार है जब शाहरुख समिट का हिस्सा बनें है जो ग्लोबल स्तर पर सरकारों के भविष्य को आकार देने के लिए समर्पित है. इस मंच पर शाहरुख स्पॉटलाइट में होंगे और अपने फेम और फॉर्च्यून पर 15 मिनट तक बात की. समिट में एक खास बातचीत का हिस्सा बने शाहरुख को इंट्रोड्यूस करते हुए, इस बातचीत के होस्ट ने उन्हें ‘लेजेंड’ बताया लेकिन शाहरुख ने बड़े मजेदार अंदाज में कहा, ‘आप बहुत स्वीट हैं, लेकिन मैं लेजेंड नहीं हूं… आई एम बॉन्ड. जेम्स बॉन्ड’

फिल्मों की रिलीज से पहले शाहरुख लेते है ये खास बाथ

शाहरुख ने कहा कि वो हर गुरुवार को मुंबई में अपने घर पर 2 घंटे का एक बाथ लेते हैं. ‘मेरे शरीर के साथ-साथ वो काम भी धुल जाता है जो मैं कर के आ रहा हूं.’ जब होस्ट ने पूछा कि वो इस खास ‘बाथ’ के बारे में बात करना चाहते हैं. वो खास आयल यूज करते हैं या खास सेंट यूज करते हैं, बात सॉल्ट्स यूज करते हैं या वहां कैंडल्स होती हैं? शाहरुख ने कहा कि ये ‘बचकाना’ टॉपिक है. जब होस्ट ने शाहरुख पर जोर डाला तो वो बोले, ‘आप आइए किसी दिन मेरे साथ बाथ लीजिए, मैं एक्टर हूं, कर के दिखाता हूं.’

शाहरुख को नहीं है पैसे की जरूरत?

फिल्में हिट-फ्लॉप होने की बात पर जब होस्ट ने शाहरुख से कहा, ‘मैं ईमानदारी से कहता हूं, आपको पैसे की जरूरत ही नहीं है.’ शाहरुख ने तुरंत कहा, ‘नहीं, मुझे पैसे की जरूरत है. ये बाथ ऑयल्स बहुत महंगे आते हैं!’

शाहरुख ने बताया क्या है एक रेगुलर फिल्म का फ़ॉर्मूला?

जब शाहरुख से पूछा गया कि ‘एक रेगुलर शाहरुख खान फिल्म’ का क्या मतलब है? शाहरुख बोले कि वो कभी भी ‘लवर बॉय’ नहीं बनना चाहते थे. शाहरुख ने कहा कि वो कभी ‘सपनों का सौदागर’ या ‘प्यार बांटने वाला’ टाइप हीरो नहीं बनना चाहते थे. वो हमेशा से एक एक्शन हीरो बनना चाहते थे. लेकिन लोगों को उनमें वो हीरो दिखने लगा जो उम्मीद देता है, प्यार बांटता है, जैसे मैं बार-बार अपनी बाहें फैलाता हूं. तो मेरी रेगुलर फिल्म होगी जो उम्मीद देती होगी, अच्छाई और खुशी देती हो और प्यार फैलाती हो’

दुबई के प्रधानमंत्री के साथ पार्टी करेंगे शाहरुख

शाहरुख ने बताया कि दुबई का उनका घर, दुनिया की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है. उन्होंने कहा, ‘मुझे यहां कोई परेशान नहीं करता. और प्रधानमंत्री ने अभी ही मुझे बताया है कि वो भी उसके पास ही रहते हैं. तो मेरी अगली न्यू ईयर पार्टी उनके साथ होने वाली है. वो अच्छे पड़ोसी हैं.’

हॉलीवुड में काम क्यों नहीं करते शाहरुख?

किसी ने कभी मुझे ऐसा कोई क्रॉसओवर काम नहीं ऑफर किया जो बहुत दमदार हो. मैं अभी यही सीख रहा हूं कि मैं अपनी ऑडियंस के सामने कैसे डिलीवर करूं जो मुझे प्यार करती है. तो आगे कैसे अपना काम फैलाने लग जाऊं. मुझे हॉलीवुड या इंग्लैंड में कोई ऐसी दमदार फिल्म ऑफर ही नहीं हुई.

हां, स्लमडॉग मिलियनेयर थी. मैंने मिस्टर बॉयल के साथ काफी वक्त बिताया, वो बहुत स्वीट हैं. मैं उस समय टीवी पर ‘कौन बनेगा करोड़पति?’ कर रहा था. फिल्म में जो कहानी कही जा रही थी, मुझे उसमें होस्ट का किरदार बहुत कमजोर लगा.’

शाहरुख ने कहा कि वो रियल में ऐसा ही शो कर रहे थे और फिल्म में उन्हें होस्ट के रोल में बेईमानी और चीटिंग करनी थी. ये उन्हें जमा नहीं इसलिए उन्होंने पूरी विनम्रता के साथ मना कर दिया था.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

3 minutes ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

5 minutes ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

7 minutes ago

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

17 minutes ago

36वें जन्मदिन पर जानिए राही सरनोबत की कहानी: NCC से निकलीं, इतिहास रचा और बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…

26 minutes ago

Free Fire India हुआ लॉन्च: डाउनलोड से लेकर लॉगिन तक, नए खिलाड़ियों के लिए पूरी गाइड

Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…

42 minutes ago