Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shah Rukh Khan ने सेलिब्रेट की Dunki की सक्सेस, ‘Mannat’ से इस खास अंदाज में फैंस को कहा- धन्यवाद, देखें VIDEO

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

Shah Rukh Khan Mannat Video: शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की.

प्रभास की पैन इंडिया फिल्म ‘सलार’ से टक्कर के बाद ‘डंकी’ की कमाई में गिरावट आई. हालांकि, अब ‘डंकी’ वापस गति में आ गई है. इस बीच शाहरुख खान ने फिल्म डंकी की सफलता का जश्न मनाने के लिए अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दे डाला है. रविवार की शाम अपने घर मन्नत की बालकनी में आकर शाहरुख खान ने अपने फैंस से मुलाकात की.

शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने घर ‘मन्नत’ से प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए नजर आए. अभिनेता ने उन प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाया, जो उनकी एक झलक पाने के लिए एकत्र हुए थे. उन्होंने उन्हें फ्लाइंग किस भी दिया. शाहरुख खान ने नीली स्वेटशर्ट और नीली डेनिम जींस पहनी थी. वहीं, उन्होंने धूप के चश्मे के साथ अपना लुक पूरा किया. यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

डंकी का जबरदस्त कलेक्शन

बात करें डंकी की तो, राजकुमार हिरानी के निर्देशित में बनी इस फिल्म में किंग खान के साथ विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी हैं. फिल्म के बजट की बात करें तो ये 85 करोड़ की लागत से बनी है. वहीं तीन दिन में ये 75 करोड़ की कमाई कर चुकी है और जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital