मनोरंजन

Shatrughan Sinha ने अस्पताल में भर्ति होने पर तोड़ी चु्प्पी, सामने आई वजह, बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर कही ये बात

Shatrughan Sinha Health Update: हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है. रजिस्टर मैरिज करने के बाद दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. शादी और रिसेप्शन के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहीं. इस बीच खबर आई कि शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हो गए, जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे. लेकिन अब शत्रुघ्न सिन्हा ने सर्जरी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों वो अस्पताल में भर्ती हुए थे. आइए जानते हैं.

नहीं हुई कोई सर्जरी

शत्रुघ्न सिन्हा से हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि ऐसी खबरें थी कि आप सोफा से गिर गए? तो इस पर एक्टन ने बताया कि मैं यही कहूंगा कि मेरे पास इतना टाइम कहां है कि मैं सोफे पर रोल करूं और नीचे गिर जाऊं. इसके बाद उनसे पूछा गया कि तो ये सब खबरें कहां से आ रही हैं तो उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि कहां से आ रही हैं, लेकिन वो इंसान मेरा बुरा नहीं चाहते हैं तो इसलिए छोड़ो. मैंने यह भी सुना कि मेरी सर्जरी हुई है अरे भाई मेरी सर्जरी हुई है और मुझे ही नहीं मालूम.

क्यों अस्पताल में होना पड़ा था भर्ती?

शत्रुघ्न से जब उनके अस्पताल में भर्ती होने के पीछे की वजह पूछी तो उन्होंने कहा- ‘सिर्फ जो साल में चेकअप होते हैं उनके लिए ही हुआ था भर्ती. जो भी 60 साल के हैं मैं उन सभी को कहना चाहूंगा कि उन्हें अपना चेकअप करवाना चाहिए. एक्टर ने आगे कहा कि मैं इलेक्शन कैंपेन के लिए काफी ट्रेवल कर रहा था उसके बाद मेरी बेटी की शादी हो गई. अब मैं यंग तो हूं नहीं कि मैं एक दिन में 3 शिफ्ट करूं और उसके बाद भी रात भर पार्टी करूं.’

ये भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान ने कीमोथेरेपी से पहले अटेंड किया था अवॉर्ड शो, Video शेयर कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

बेटी सोनाक्षी की शादी से हैं खुश

शत्रुघ्न सिन्हा आखिर में बोलते हैं कि वह अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी से बेहद खुश है और सब अच्छे से हुआ. भगवान की कृपा से मेरी बेटी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही है. उसकी खुशी में मेरी खुशी है. जो लोग खुश नहीं हैं उनको कहने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है. बता दें सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago