उत्तर प्रदेश

Hathras Stampede: छोटे भाई की पत्नी ने खोली बाबा की पोल… फरार सूरजपाल को तलाश रही पुलिस; मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 121

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में कल यानी 2 जुलाई को हुए हादसे की तह तक जाने के लिए घटनास्थल पर लगातार जांच जारी है. फॉरेंसिक टीम व पुलिस ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है. बता दें कि भोले बाबा (सूरज पाल उर्फ बाबा साकार हरि) के सत्संग में हजारों लोग पहुंचे थे. इसी दौरान उनका पैर छूने के लिए भीड़ इस कदर टूटी कि बड़ा हादसा हो गया. वहीं खबर सामने आ रही है कि सीएम योगी हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं.

इस घटना में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गई और 28 घायल हैं. तो वहीं  दूसरी ओर घटना के बाद से ही बाबा फरार है. हालांकि उसकी तलाश में पुलिस ने मैनपुरी जिले के राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में सर्च ऑपरेशन चलाया गया मगर बाबा नहीं मिला.

ये भी पढ़ें-Hathras Satsang Stampede: हाथरस हादसे में नए कानून के तहत इन लोगों पर दर्ज हुई FIR; डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पहुंची फोरेंसिक टीम, आज जा सकते हैं सीएम योगी

डिप्टी एसपी सुनील कुमार ने बताया कि हमें बाबा जी कैंपस के अंदर नहीं मिले. वह यहां नहीं हैं. तो दूसरी ओर 4 जिलों के डाक्टर्स और प्रशासन लगातार घटनास्थल पर मौजूद है और घायलों का इलाज जारी है. तो वहीं घटना की रिपोर्ट सीएम योगी ने 24 घंटे के अंदर मांगी है. तो वहीं घटना स्थल पर रोते-बिलखते परिजनों और इधर-उधर पड़े लाशों के ढेर दिल को अंदर तक झकझोर रहे हैं. इसी बीच बाबा के छोटे भाई की पत्नी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

 

सगे भाई की मौत पर भी नहीं पहुंचा

जिस बाबा के हजारों फॉलोवर्स वो अपने सगे भाई की मौत पर भी घर नहीं पहुंचा. ये हम नहीं हाथरस कांड वाले बाबा यानी सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के छोटे भाई की पत्नी ने मीडिया को दिए एक बयान में बताया है. भोले बाबा के छोटे भाई की पत्नी ने एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबा उसके बच्चों के साथ मारपीट करता था. भोले बाबा का उसके परिवार से अब कोई मतलब नहीं है. बाबा ने एक बार उनके बच्चों के भी साथ मारपीट की थी. मामला थाने में पहुंचा था. इसी के साथ ही महिला ने कहा कि वह कभी भी भोले बाबा के किसी सत्संग में नहीं गई. उन लोगों का उससे कोई मतलब नहीं है. परिवार के किसी भी सदस्य की मौत पर नहीं आए तो हमारा उनसे कोई मतलब नहीं है. इसी के साथ ही महिला ने दावा किया कि वो सगे भाई की मौत पर भी नहीं आए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago