मनोरंजन

शोभिता धूलिपाला ने नागा चैतन्य संग प्यार लुटाते हुए शेयर की अनदेखी तस्वीरें, समांथा के फैंस को आया गुस्सा, कहा-किसी और औरत का पति छीनकर…

Sobhita Dhulipala-Naga Chaitanya: साउथ एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है. दोनों स्टार ने बीते गुरुवार यानी 8 अगस्त 2024 को हैदराबाद वाले घर पर ही सगाई कर ली है. दोनों की सगाई की तस्वीरें सामने आते ही फैंस काफी हैरान हुए.

हालांकि, नागा और शोभिता के रिश्ते को लेकर पहले भी कई बार खबरें सामने आ चुकी थी लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी थी. सगाई की तस्वीरों को नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन ने शेयर किया तो हर कोई दंग रह गया. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने भी सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने होने वाले पति पर प्यार लुटाया है. इन तस्वीरों को देखकर समांथा रुथ प्रभु के फैंस ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया है.

शोभिता ने शेयर की सगाई की खूबसूरत तस्वीरें

दरअसल शोभिता धूलिपाला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और चैतन्य की सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. तस्वीरों में ये जोड़ा एक झूले पर बैठा हुआ नजर आ रहा है और दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए दिखाई दे रहे हैं. दूसरी तस्वीर की बात करें तो शोभिता और चैतन्य कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इस तस्वीर में इस कपल की खुशी साफ-साफ उनके चेहरे पर नजर आ रही है. तीसरी तस्वीर की अगर बात करें तो शोभिता और चैतन्य जमीन पर बैठे हैं. शोभिता शर्माते हुए अपना चेहरा छुपाती हुई नजर आ रही हैं. वहीं पीछे बैठे चैतन्य भी खिलखिलाकर मुस्कुरा रहे हैं. चौथी फोटो में दोनों काफी करीब नजर आ रहे हैं.

शोभिता ने कैप्शन के साथ पूछा सवाल

इन तस्वीरों के साथ शोभिता ने कैप्शन में लिखा है, मेरी मां क्या हो सकती है तुम्हारे लिए? मेरे पिता का आपके साथ क्या रिश्ता होगा? और मैं और आप कैसे मिले? लेकिन हमारे दिलों में प्यार है वो लाल धरती और घनघोर वर्षा के समान है. बिछड़ने के बाद भी घुलमिल गए. जहां एक ओर दोनों के फैंस आने वाली जिंदगी के लिए दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं, नागा चैतन्य की पहली पत्नी और एक्ट्रेस सामंथा के चाहने वालों को शोभिता की तस्वीरें बिल्कुल पसंद नहीं आई हैं. वो जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं.

ये भी पढ़ें:Laapataa Ladies : सुप्रीम कोर्ट के जजों के लिए ‘लापता लेडीज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, विजिटर गैलरी में बैठे आमिर खान

समांथा के फैंस को आया गुस्सा

समांथा के चाहने वालों ने शोभिता और नागा चैतन्य को जमकर फटकार लगानी शुरू कर दी है. एक यूजर ने नागा चैतन्य के लिए लिखा, ‘सोने की तलाश में उन्होंने हीरे को खो दिया.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘किसी और औरत का पति छीनकर वह अपनी तीसरी फोटो में हंस रही है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस आदमी ने कितने आराम से मूव ऑन कर लिया.’ इसी तरह के कई कमेंट्स में शोभिता और नागा चैतन्य ट्रोल हो रहे हैं.

2017 में समांथा के साथ हुई थी शादी

बता दें कि नागा चैतन्य ने पहली शादी एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु से 2017 में की थी. कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था. हालांकि शादी के 4 महीने बाद ही अक्टूबर 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ गए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

13 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

32 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago