यूटिलिटी

महिलाओं के लिए खास है ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’, हर महीने मिलेंगे 12 हजार रुपये; जानें प्रोसेस

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: केंद्र सरकार अपने देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं लेकर आती है. ताकी लोगो की जरूरतों को पूरा किया जा सका. यह योजनाएं अलग-अलग क्षेत्रों को ध्यान में रखकर लाई जाती है. केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए बहुत सी योजनाएं सिर्फ महिलाओं के लिए लेकर आती है.

सिर्फ केंद्र सरकार ही नहीं बल्कि भारत के अलग राज्यों की सरकारें भी अपने राज्य की महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं लेकर आते हैं. इन्हीं में से एक योजना है मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना. इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ दस्तावेज पूरी करनी होगी. अगर महिलाओं के पास यह चार दस्तावेज होंगे तो ही उन्हें इस योजना का लाभ मिल पाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में.

योजना के लिए ले आए सिर्फ ये 4 दस्तावेज

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास कुछ दस्तावेज होने जरूरी है. इन दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कोई भी लाभार्थी महिला योजना में सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता ले सकती है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के पास आधार कार्ड होना बेहद जरूरी है.

इसके साथ ही उनके पास बैंक का पासबुक होना भी जरूरी है. इसके साथ ही राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो होनो भी जरूरी है. बता दें अगर किसी महिला का नाम राशन कार्ड में नहीं है तो वह अपने पिता या फिर पति का राशन कार्ड इस्तेमाल कर सकती है.

हर महीने मिलेंगे 12 हजार रुपये

इसी महीने 3 अगस्त से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म जमा होने शुरू हो चुके हैं. बता दे सरकार द्वारा इस योजना के तहत हर महीने खाते में 1000 रुपये भेजे जाएंगे. यानी पूरे सालभर में योजना के तहत महिलाओं के खाते में 12 हजार रुपये डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजे जाएंगे.

ये भी पढ़ें: ये रही लखपति बनाने वाली सरकारी स्कीम! आप के 5000 रुपये Post Office में बन जाएंगे 8 लाख, जानें कैसे

योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

  • इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है और आवेदन फॉर्म या तो आप सीधे वेबसाइट पर दिए लिंक से डाउनलोड करें अन्यथा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं.
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना आवेदन पत्र मिलेगा जिसे आप डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकलवा लें.
  • इसके बाद माइया सम्मान स्कीम एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान से भरें.
  • आवेदन फॉर्म में दी गयी जानकारियों को जाँच लें और सभी जरूरी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर दें.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को सिविल कैंप कर्मचारियों के पास जमा करा दें.
  • जमा किया गए आवेदन फॉर्म की एक रसीद अवश्य लें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

7 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

17 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

37 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

58 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago