Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

इस टेक्निक की मदद से 58 की उम्र में सिद्धू मूसेवाला की मां हुई प्रेग्नेंट, जल्द देंगी गुड न्यूज!

Sidhu Moose Wala Mother: पंजाबी दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नाम एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. जल्द ही उनके माता-पिता अपनी फैमिली में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने की तैयारी कर रही है.

singer moosewala death mother pregnant

singer moosewala death mother pregnant

Sidhu Moose Wala Mother: पंजाबी दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नाम एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. जल्द ही उनके माता-पिता अपनी फैमिली में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने की तैयारी कर रही है. परिवार से मिली जानकारी दी गई है कि मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके परिवार में एक नन्हा मेहमान आनेवाला है.

मूसेवाला के ताया यानी बड़े पापा चमकौर सिंह ने चरण कौर की प्रेग्नेंसी की इस खबर को कन्फर्म किया है. बताया जा रहा है कि 58 साल की उम्र में IVF तकनीक का उन्होंने सहारा लिया है. बता दें कि बेटे की मौत के बाद दोनों बिल्कुल अकेले रह गए थे.

सिंगर मूसेवाला की हुई थी हत्या

दिवंगत फेमस सिंगर मूसेवाला ने साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में मनसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं पाए थे. सिंगर की उसी साल 29 मई को हत्या कर दी गई थी.

पंजाब के अमीर गायकों में से एक रहे हैं सिद्धू मूसेवाला

पंजाब के अमीर गायकों में से एक रहे सिद्धू मूसेवाला के गाने को लेकर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके निधन ने हर किसी को शॉक कर दिया था. उनकी पॉप्युलैरिटी का आलम ये था उनकी मौत के बाद भी उनके कई गाने रिलीज हुए और खूब हिट रहे.

परिवार ने बताया- जल्द होगी डिलीवरी

बता दें कि मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. हालांकि उनके माता-पिता ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन पारिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि उनकी मां की डिलीवरी जल्द ही होने की उम्मीद है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism