होली पर हवाई यात्रा पड़ेगी महंगी
Delhi To Patna Air Fare: होली आने में अब बस कुछ ही दिन बचे है. ऐसे में बाहर रहने वाले लोग अपने घर जाना चाहते हैं. लेकिन इसका बोझ उनके जेब पर भारी पड़ रहा है. 19 मार्च से ही देश के कई शहरों से पटना आने वाले विमानों का किराया काफी महंगा हो गया है. पटना के हवाई यात्रियों का कहना है कि विमान किराये में बढ़ोतरी की यह स्थिति केवल बिहार के शहरों में ही देखी जाती है. यह स्थिति इतनी बढ़ गई है कि दो बच्चों समेत एक छोट परिवार को होली में घर आने में एक लाख तक का खर्च पड़ रहा है.
होली पर महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि लोग अब अपने घर नहीं जा पा रहे हैं. 23 मार्च को दिल्ली से पटना आने का किराया 22 हजार पार कर गया है. आम दिनों में इसका किराया 4 हजार के आसपास होता है. एयर इंडिया के दोपहर 1:35 पर उड़ान भरने वाले विमान एआई 407 का किराया 22 हजार 513 रुपये है. वहीं दिल्ली से विस्तारा की सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट यूके 717 का किराया 21337 रुपये हैं. इंडिगो की फ्लाइट 6ई का किराया 19 हजार 183 रुपये हो गया है.
वही 20 मार्च को दिल्ली पटना का न्यूनतम किराया 11 हजार 983 रुपये और अधिकतम किराया 20 हजार 938 रुपये पर पहुंच गया है. बेंगलुरु-पटना मार्ग की बात करें तो 20 मार्च को सबसे सस्ता किराया स्पाइस जेट के विमान एसजी 531 का 10900 रुपये व इंडिगो के विमान संख्या 6ई 6243 का किराया 12002 रुपये है. माना जा रहा है कि 22 मार्च को इस मार्ग पर सबसे अधिक किराया है.
ये भी पढ़ें:Paytm Payments Bank संबंधी तमाम सुविधाएं बंद, जानिए क्या कर सकेंगे और क्या नहीं
अगर आप होली पर घर जाना चाहते हैं तो आप विस्तारा की फ्लाइट यूके 810 से जा सकते हैं इसका किराया इस दिन 20 हजार 907 रुपये है. वहीं इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 5293 के किराए की बात करें तो 20 हजार 695 रुपये पर पहुंच गया है. इस दिन उपलब्ध तीनों विमानों में न्यूनतम किराया 7889 रुपये पर है. 22 मार्च को न्यूनतम 7364 और अधिकतम 7889 रुपये है. इन विमानों किराये में अगले दो दिनों में और बढ़ोतरी के आसार हैं.
होली में सबसे महंगा किराया 22 मार्च को मुंबई-पटना मार्ग पर है. इस दिन मुंबई से पटना का एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 673 का किराया 29 हजार 985 रुपये है. इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5173 का किराया 21 हजार 459 रुपये है. इसी दिन इंडिगो की फ्लाइट 6ई2043 का किराया 23349 रुपये है. मुंबई-पटना मार्ग पर किराये में तेजी 20 मार्च से देखी जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…