मनोरंजन

27 साल बाद ‘बॉर्डर-2’ के साथ लौट रहे सनी देओल, वीडियो शेयर कर कहा- ‘वादे को पूरा करने आ रहा हूं’

Sunny Deol Officially Announces Border 2: साल 1997 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर’ ने लोगों के दिलों को खूब छुआ था. जिसके बाद अब एक्टर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल आने वाला है. एक्टर और मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए इसकी घोषणा की है. इस खुशखबरी को सुन सभी फैंस खुशी से झूम उठे हैं.

वीडियो शेयर कर की घोषणा (Sunny Deol Officially Announces Border 2)

सनी देओल की ‘गदर 2’ के बाद से उनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की चर्चा जोरों पर थी. ऐसे में गुरुवार यानी की 13 जून को फिल्म के मेकर्स ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया. शेयर किए गए वीडियो में केवल टेक्स्ट हैं, इसमें फिल्म से जुड़ा कोई विजुअल नहीं है और बैकग्राउंड में सनी देओल की आवाज सुनाई देती है. वीडियो में सनी कहते हैं, “27 साल पहले, एक फौजी ने वादा किया था कि वह वापस आएगा. उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने, आ रहा है फिर से..” वीडियो के आखिर में फिल्म का गाना ‘संदेशे आते हैं सुनाई देता है, जिसे सोनू निगम ने गाया था.

बॉर्डर में इन कलाकारों ने किया था काम

आपको बता दें 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर जैसे कलाकारों ने काम किया था. इनके अलावा, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी जैसे सहायक कलाकार भी थे. इस फिल्म में लोंगेवाला की लड़ाई को काल्पनिक तरीके से दिखाया गया था.

यह भी पढ़ें : Kangana Ranaut के ‘थप्पड़ केस’ पर Karan Johar का सामने आया रिएक्शन, कहा- मैं किसी भी तरह की हिंसा…

यह फिल्म भारत की वॉर फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर रही. खबर है कि 1997 में ‘बॉर्डर’ को डायरेक्ट करने वाले जे. पी. दत्ता ‘बॉर्डर-2’ को प्रोड्यूस करेंगे. वहीं उनकी बेटी निधी दत्ता, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार को- प्रोड्यूसर होंगे. इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे. फिल्म में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चंदपुरी के रोल में ही दिखाई देंगे. वहीं आयुष्मान खुराना भी लीड रोल में नजर आ सकते हैं. हालांकि अभी इन सभी खबरों की पुष्टि नहीं की गई है.

Uma Sharma

Recent Posts

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

7 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

24 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

1 hour ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

1 hour ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

10 hours ago