संजीव बालियान और संगीत सोम.
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और सरधना के पूर्व बीजेपी विधायक संगीत सोम के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. संजीव बालियान की ओर से चुनाव हरवाने के लगाए गए आरोपों के बाद संगीत सोम ने भी मोर्चा खोल दिया है. संगीत सोम ने संजीव बालियान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसमें विदेशों में अवैध तरीके से जमीन खरीदने और मंत्री पद का दुरुपयोग कर अपराधियों को संरक्षण देने की बात कही है.
संगीत सोम की तरफ से लगाए गए आरोपों पर संजीव बालियान के मित्र संजीव खरदू ने पूर्व विधायक को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है. खबरों के अनुसार, संगीत सोम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को एक प्रेस नोट बांटा था. जिसमें पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान पर संगीन आरोप लगाए गए हैं. संगीत सोम ने इन पर्चों के जरिए दावा किया है कि संजीव बालियान ने मंत्री पद रहते हुए अवैध तरीके से अकूत संपत्ति बनाई. जिसमें उन्होंने अपने मित्र के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया में जमीन खरीदी है.
प्रेस नोट में ये भी कहा गया है कि संजीव बालियान ने जानसठ, शुक्रताल के शुक्रतीर्थ में 2023 में 600 बीघा और 200 बीघा जमीन अपने नजदीकियों के नाम से खरीदी है. इसके अलावा उन्होंने मंत्री पद का गलत फायदा उठाकर खाद्य कम्पनी इफको को अपनी कम्पनी का कॉन्ट्रैक्ट कराकर करोड़ों की कमाई की. डेयरी विभाग के मंत्री पद का लाभ लेते हुए मुजफ्फरनगर के ग्राम बहेड़ी में दूध का चिलर प्लांट लगवाया. फरवरी 2024 में इनेलो के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या में भी संजीव बालियान का नाम जोड़ा गया है. जिसमें उन्होंने आरोपियों को संरक्षण देकर पीड़ित परिवार के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाए.
हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बांटे गए प्रेस नोट को लेकर संगीत सोम का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पत्रकारों को ये प्रेस नोट कौन बांटकर गया है.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…
Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…
CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…
CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…
Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…