मनोरंजन

‘द केरला स्टोरी’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा और डायरेक्टर का हुआ एक्सीडेंट, अभिनेत्री ने दिया हेल्थ अपडेट

The Kerala Story: फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ रिलीज के बाद धूम मचा रही है. रिलीज से पहले ही जहां फिल्म विवादों में बनी हुई है वहीं रिलीज के बाद भी इसे लेकर सियासत जारी है. अदा शर्मा की फिल्म द केरला स्टोरी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में थी. फिल्म को लेकर काफी विरोध भी हुआ था. सिनेमाघरों में ‘द केरला स्टोरी’ की ओपनिंग ठीक-ठाक रही थी. वहीं रिलीज के 10वें दिन भी फिल्म को देखने सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखी जा रही है. इसी के साथ ‘द केरला स्टोरी’ के कलेक्शन में भी हर दिन इजाफा हो रहा है.

रिलीज से अब तक10 द‍िनों में फ‍िल्‍म 130 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म से जुड़े लोग जहां जश्न में डूबे हुए हैं, वहीं एक बुरी खबर भी आ रही है. फिल्म की एक्ट्रेस अदा शर्मा और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन का एक्सीडेंट हो गया. इसके बाद से ही दोनों को लेकर उनके फैंस चिंतित थे. वहीं अब जाकर दोनों ने इस बारे में अपडेट दिया है.

हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने निकले थे

एक्ट्रेस अदा शर्मा और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन का रविवार को रोड एक्सीडेंट हो गया. दुर्घटना की खबर लगते ही उनके फैंस बेचैन हो उठे. दोनों 14 मई को हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने करीमनगर जाने के लिए रवाना हुए थे. अब एक्ट्रेस ने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है. एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें: The Kerala Story Box Office Collection: ‘द केरला स्टोरी’ की 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर आंधी जारी, शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ को भी पछाड़ा

अदा शर्मा ने ट्वीट कर दी जानकारी

अदा शर्मा ने हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया है और लिखा है कि- ‘दोस्तों फिलहाल मैं ठीक हूं, हमारे एक्सीडेंट की खबरें सामने आने के बाद से ही बहुत सारे मैसेज मिल रहे हैं, पूरी टीम और हम सब पूरी तरह स्वस्थ हैं, अच्छी बात ये है कि किसी को भी कोई गंभीर चोंट नहीं आई है, आप सबने हमारी जो इतनी चिंता की है, हमारा हेल्थ अपडेट जानने के लिए जो इंतजार किया, उसके लिए धन्यवाद.’

Rohit Rai

Recent Posts

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

4 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

17 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

32 minutes ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

1 hour ago

पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय ने रचा नया इतिहास…! स्थापना के 8 साल में अभूतपूर्व प्रगति पर क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…

1 hour ago

पाक की बड़ी साजिश? ड्रोन से आरडीएक्स भेजने के बाद अब पटरी उड़ाने की खौफनाक चाल, एजेंसियों के उड़े होश

 Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…

1 hour ago