इंडिगो की फ्लाइट (फाइल फोटो)
Indigo Flight Incident: इधर कुछ महीनों से फ्लाइट्स में किसी न किसी तरह की अप्रिय घटना की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं फ्लाइट्स में यात्रियों द्वारा की जाने वाली अजीबो गरीब हरकतों के अलावा एयर होस्टेस और केबिन क्रू के साथ दुर्व्यवहार के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. ताजा तरीन मामले में अब इंडिगो की शारजाह-अमृतसर की फ्लाइट में महिला केबिन क्रू के साथ एक यात्री द्वारा बदसलूकी की गई है. आरोपी यात्री शराब के नशे में बताया जा रहा है.
नशे में धुत था यात्री
मिली जानकारी के अनुसार, 13 मई को इंडिगो की फ्लाइट ने यूएई शारजाह से अमृतसर के लिए उड़ान भरी थी. विमान में सब कुछ सामान्य था, तभी एक यात्री महिला केबिन क्रू के साथ बदतमीजी करने लगा. यात्री शराब के नशे में धुत था. वहीं जब विमान अमृतसर उतरा तो बदतमीजी करने वाले यात्री को पकड़कर पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.
पुलिस के हवाले यात्री
फ्लाइट में महिला स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी का नाम राजिंदर सिंह है. इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1428 में यात्रा के दौरान उसने यह हरकत की थी. वहीं अमृतसर एयरपोर्ट पर जब वह उतरा तो पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. राजिंदर सिंह पंजाब के जालंधर का रहने वाला बताया जा रहा है. फ्लाइट में उसने काफी ज्यादा शराब पी ली थी और महिला से गलत व्यवहार करने लगा था.
इसे भी पढ़ें: “600 मदरसे बंद किए, इस साल 300 और करूंगा बंद”- असम के सीएम हिमंता बिस्वा की खुली चुनौती पर ओवैसी बोले- डर और…
फ्लाइट के स्टाफ ने दिखाई सक्रियता
बताया जा रहा है कि जब आरोपी यात्री जब अधिक नशे की हालत में महिला क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी कर रहा था तब फ्लाइट में मौजूद स्टाफ ने तत्काल स्थिति को संभाला. सुरक्षा प्रबंधक ने फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जब मामले के बारे में पुलिस को बताया तो पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और घटना की जांच में जुट गई.
अभी पिछले महीने ही इस तरह की एक और वारदात में, न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही एक अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक व्यक्ति ने बहस के दौरान एक अन्य यात्री पर पेशाब कर दिया था. वह भी कथित तौर पर शराब के नशे में बताया जा रहा था.
US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…
Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…
US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…
Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…