मनोरंजन

हॉलीवुड की इन फिल्मों से कॉपी किए गए थे शोले के सीन, इस एक्टर ने वीडियो शेयर कर किया था खुलासा

फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी फिल्म शोले 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में जय-वीरू की जोड़ी के अलावा सबसे ज्यादा चर्चा में विलेन रहा था. विलेन यानी कि गब्बर सिंह का रोल अमजद खान ने निभाया था. कई दशक बीत जाने के बाद, आज भी इस फिल्म के किरदार और उसकी कहानी जस की तस लोगों की यादों में रची-बसी है. लेकिन क्या आपको पता है कि शोले के कई सीन्स को हॉलीवुड की फिल्मों से कॉपी किया गया था?

फिल्म अभिनेता आदिल हुसैन ने शेयर की क्लिप

हालांकि ये कोई नई बात नहीं है, क्योंकि तमाम ऐसी फिल्में बॉलीवुड में बनाई गई हैं, जिसमें हॉलीवुड को धड़ल्ले से कॉपी किया गया है. जिसमें शोले का नाम भी शामिल है. करीब एक साल पहले बॉलीवुड फिल्म अभिनेता आदिल हुसैन ने एक वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा था कि “किसने सोचा होगा कि भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक के कुछ हिस्से नीचे दी गई इस फिल्म की नकल होंगे..” उन्होंने इसमें हॉलीवुड फिल्म Once Upon A Time in The West की एक क्लिप को शेयर किया था. इस क्लिप में ठीक वैसे ही दिखाया गया है जैसे शोले में गब्बर सिंह ठाकुर बलदेव सिंह के पूरे परिवार की हत्या कर देता है.

इसके अलावा कहा ये भी जाता है कि शोले हॉलीवुड फिल्म Seven Samurai की कॉपी थी. हालांकि इस फिल्म में सात लड़के गांव वालों को इक्ट्ठा करके डाकुओं से लड़ते हैं, जबकि शोले में यही काम जय-वीरू करते हैं.

इसके अलावा शोले फिल्म में जय और वीरू एक सीन में ट्रेन का पीछा करते हैं, और डाकुओं से लड़ते हुए दिखाई देते हैं. कहा जाता है कि फिल्म के इस सीन को हॉलीवुड फिल्म नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर से कॉपी किया गया था.

अब आते हैं फिल्म के मुख्य किरदारों पर. जिसको लेकर कहा जाता है कि जय-वीरू की जोड़ी भी हॉलीवुड फिल्म बुच कैसिडी एंड सनडांस किड से इंस्पायर्ड थी. इस फिल्म में बुच और सनडांस चोर होने के साथ ही फिल्म के हीरो हैं.

यह भी पढ़ें- यूट्यूब चैनल ‘बीबी की वाइंस’ के 9 साल हुए पूरे, भुवन बाम ने फैंस को दिया ये सरप्राइज

इतना ही नहीं, शोले पर बॉलीवुड फिल्म मेरा गांव मेरा देश से विलेन का रोल कॉपी करने आरोप भी लगते रहे हैं. मेरा गांव मेरा देश फिल्म में फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना ने जब्बर सिंह का किरदार निभाया था. कहा जाता है कि शोले का गब्बर सिंह इसी जब्बर सिंह किरदार से लिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

21 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

21 minutes ago

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

31 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

49 minutes ago

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

1 hour ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

1 hour ago