मनोरंजन

अनंत अंबानी-राधिका की शादी में शामिल होने जामनगर पहुंचे शाहरुख खान समेत ये दिग्गज

Celebrity Reached Jamnagar: इस समय हर तरफ अंबानी परिवार की ही चर्चा हो रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट जल्दी ही शादी के बंधन में जो बांधने वाले हैं. वहीं शादी से पहले शादी के प्री वेडिंग फंशन शुरू हो चुके हैं. गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी 1-3 मार्च तक चलेगी. ऐसे में इस समारोह के लिए बॉलीवुड के साथ कई बड़ी हस्तियां भी जामनगर पहुंचने लगे हैं. इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं.

अंबानी परिवार के भव्य समारोह में शामिल होने पहुंचे ये सितारे (Celebrity Reached Jamnagar)

शाहरुख खान, गौरी खान, सुहाना और आर्यन खान जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए पहुंच चुके हैं. वो उनके प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स अटेंड करने के लिए जामनगर पहुंच रहे हैं. वहीं अंबानी परिवार के भव्य समारोह में मार्क ज़ुकेरबर्ग, केपी सिंह, चेयरमैन डीएलएफ, बॉब डुडले, पूर्व सीईओ बीपी और Murray औचिनक्लोस, सीईओ बीपी और पीएमएस प्रसाद, कार्यकारी निदेशक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, राशिद खान और स्काई, ब्रावो, साइना नेहवाल, जहीर खान जैसी हस्तियां शामिल होने के पहुंच रही हैं, जिनकी तस्वीरें भी सॉइल मीडिया पर लगातार विरला हो रही हैं

 

वहीं इसे पहले भी कई सितारे जामनगर पहुंच चुके हैं, जैसे- जे. ब्राउन, एडम ब्लैकस्टोन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान और अर्जुन कपूर कई बॉलीवुड और हॉलीवुड हस्तियां इस दिव्य और भव्य समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं.

आपको बता दें कि उद्योगपति अनंत अंबानी अपनी होने वाली पत्‍नी राधिका मर्चेंट के साथ बुधवार को अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से पहले जामनगर में एक साथ नजर आए. दोनों ने इस दौरान ‘अन्न सेवा’ की. रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवाड गांव में रहने वाले लोगों को इस जोड़े ने पारंपरिक गुजराती रात्रिभोज परोसा था.

Uma Sharma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

3 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

4 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

4 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago