Ananth Mahadevan Remembers Tipu Sultan Serial Painful Accident: टीवी शो द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान का सेट 8 फरवरी 1989 को एक भयानक हादसे का गवाह बना था. इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी और शो के मुख्य अभिनेता संजय खान भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हाल ही में अभिनेता और डायरेक्टर अनंत महादेवन ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ अपनी बातचीत में इस दर्दनाक घटना को याद किया. उनका कहना था कि यह हादसा बहुत ही डरावना और दिल दहला देने वाला था और आज भी इस घटना को याद करके कई लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.
बता दें कि द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान की शूटिंग के दौरान मैसूर के प्रीमियर स्टूडियो में एक भयंकर आग लग गई थी. इस आग में लगभग 62 लोग अपनी जान गंवा बैठे थे, और संजय खान, जो शो में 18वीं सदी के मैसूर के राजा टीपू सुल्तान का किरदार निभा रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए थे. संजय खान को बचाने के लिए उन्हें कई बार सर्जरी से गुजरना पड़ा और एक साल से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा. इसके अलावा, उनके भाई अकबर खान ने शो का निर्देशन किया था, जो इस हादसे से बच गए थे, लेकिन इस घटना के बाद उनका जीवन भी बदल गया था.
अनंत महादेवन, जिन्होंने शो में पंडित पूर्णैया का किरदार निभाया था, उन्होंने इस हादसे को बहुत गहरे भावनाओं के साथ याद किया. उन्होंने बताया कि ‘उस दिन उनकी यात्रा बहुत ही मुश्किल थी. जिस दिन मुझे मैसूर से स्टूडियो जाना था, मेरा ड्राइवर मुझे एयरपोर्ट पर छोड़ने नहीं आया और मैं किसी तरह टैक्सी लेकर एयरपोर्ट पहुंचा. फिर जब मैं बेंगलुरु पहुंचा, तो कोई मुझे लेने नहीं आया, और मुझे नहीं पता था कि कहां जाना है’ अनंत ने आगे बताया कि, मैंने प्रीमियर स्टूडियो के लिए टैक्सी किराए पर ली और तीन घंटे की ड्राइव के बाद वहां पहुंचा.
यह भी पढ़ें : अगर आप भी बनाना चाहते हैं अपने इस वीकेंड को जबरदस्त, तो OTT पर देखें साउथ की ये बेहतरीन फिल्में
जब वह स्टूडियो पहुंचे, तो उन्होंने सेट पर कुछ अजीब और अशुभ संकेत महसूस किए. रास्ते में टैक्सी तीन बार खराब हो गई. ऐसा लगा जैसे कोई मुझे कह रहा हो कि ‘मत जाओ, रुक जाओ. हालांकि, अनंत ने तय किया कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा मौका था और वह सेट पर पहुंचे. संजय खान उस समय एक दिवाली सीन की शूटिंग कर रहे थे. सेट एक छोटे गांव की तरह था, और छत बहुत नीची थी. अनंत ने खान साहब से कहा था कि हम यह सीन मुंबई की फिल्म सिटी में भी कर सकते थे, लेकिन वे कहते हैं कि उन्होंने एक महल देखा और कुछ देर बाद वापस लौट आए.
जब अनंत होटल पहुंचे और कुछ देर आराम करने का सोचा, तब उन्हें एक बुरी खबर मिली. हमें बताया गया कि सेट पर बहुत बड़ी आग लग गई है. जब वे वापस सेट पर पहुंचे, तो वहां भीषण तबाही का मंजर था. उन्होंने देखा कि वहां कई शव पड़े हुए थे और दमकल की गाड़ियां मौके पर थीं. यह उनके लिए सबसे दर्दनाक रात थी. अगली सुबह, जब आग की खबर फैल चुकी थी, तो सभी को चिंता थी कि क्या वे जीवित हैं या नहीं. अनंत ने अपनी पत्नी और दोस्तों से बात की और उन्हें बताया कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका मन डूबा हुआ था. मेरे परिवार और दोस्तों ने कहा कि तुमने अपनी नौकरी और भूमिका खो दी है, यह कभी वापस नहीं आएगी. मैं गहरे डिप्रेशन में चला गया था और मुझे नहीं पता था कि क्या करूं.
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…