सीआरपीएफ टीम हर नक्सली हमला
Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज (17 नवंबर) को कड़ी सुरक्षा के हो रहा है. इसी बीच धमतरी में CRPF की टीम पर नक्सलियों ने हमला किया है. गश्त पर निकली सीआरपीएफ की टीम पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किए हैं. हालांकि इस हमले में सुरक्षाबल बाल-बाल बच गए.
बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की टीम मतदान दल की सुरक्षा के लिए जा रही थी. तभी नक्सलियों ने उन्हें निशाना बना लिया. मौके पर 2 आईईडी होने की भी पुष्टि की गई है. मतदान से एक दिन पहले नक्सलियों ने मतदान का बहिष्कार करने के लिए बैनर-पोस्टर लगाए थे. जिसके बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा-व्यवस्था को और भी सख्त कर दिया गया है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा की सीटें हैं. जिसमें से 20 सीटों पर 7 नवंबर को पहले चरण में मतदान कराया गया था. वहीं बाकी की 70 सीटों पर आज मतदान कराया जा रहा है. विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही नक्सलियों ने लोगों को धमकाना शुरू कर दिया था. नक्सलियों की तरफ से कई इलाकों में चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लगाए गए थे, जिन्हें प्रशासन ने मौके पर जाकर हटवा दिया था.
राज्य में बनाए गए मतदान केंद्रों में से 109 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है. इसके अलावा 1670 बूथों को संवेदनशील माना गया है. प्रदेश में हो रहे चुनाव के लिए कुल 90 हजार से ज्यादा मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.
यह भी पढ़ें- Assembly Elections 2023 Live: लोग उस पार्टी के लिए वोट करेंगे जो उनकी भलाई करेगी, मतदान करने के बाद बोले टीएस सिंहदेव
वहीं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मतदान करने के बाद बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि “लोग उस पार्टी को वोट करेंगे जिससे उनको लगेगा कि वे उनकी भलाई के लिए काम करेगी. लोग ऑपरेशन लोटस के बारे में पूछ रहे हैं. ED का राजनीति के लिए ग़लत इस्तेमाल किया जा रहा है. ED ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है.
-भारत एक्सप्रेस
Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…
Madhubani minor girl assault case: बिहार के मधुबनी में नाबालिग लड़की से मारपीट का वीडियो…
Nitin Gadkari 100 percent ethanol car: नितिन गडकरी ने कहा कि 100% इथेनॉल कार से…
वाशिंगटन में शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात में व्यापारिक युद्धविराम दो महीने के…
Gujarat railway projects Amit Shah LNG train: अमित शाह गुजरात में 1,542 करोड़ रुपये की…
एशियाई खेल 2026 के स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनाप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने कांस्य…