अमेरिकी एयरलाइंस.
American Airlines: अमेरिकन एयरलाइंस के एक फ्लाइट अटेंडेंट को पिछले साल सितंबर में चोरी-छिपे हवाई जहाज के बाथरूम में एक 14 वर्षीय लड़की का वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश के मामले में गुरुवार (25 अप्रैल) को दोषी ठहराया गया.
पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट के रहने वाले 36 वर्षीय एस्टेस कार्टर थॉम्पसन III के पास उस विमान के बाथरूम का इस्तेमाल करने वाली चार अन्य लड़कियों की भी रिकॉर्डिंग थी.
थॉम्पसन को बच्चों के यौन शोषण के प्रयास के एक मामले में और बाल यौन शोषण की तस्वीरों को रखने के एक मामले में दोषी ठहराया गया. उसे इस साल जनवरी में लिंचबर्ग, वर्जीनिया से गिरफ्तार किया गया था. तब से वह हिरासत में है. थॉम्पसन के एक वकील ने कहा कि वह इस मामले में कुछ भी कहने में अअमर्थ है.
इस मामले में जांच करने वाले अधिकारियों ने कहा कि 2 सितंबर, 2023 को चार्लोट से बोस्टन की उड़ान के बीच में 14 वर्षीय लड़की अपनी सीट के पास मुख्य केबिन शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए उठी, लेकिन पाया कि वह खाली नहीं था. तब थॉम्पसन ने उसे बताया कि फर्स्ट क्लास का टॉयलेट खाली और उसे वहां ले गया.
जांच करने वालों ने बताया कि बाथरूम में प्रवेश करने से पहले, थॉम्पसन ने कथित तौर पर उससे कहा कि उसे अपने हाथ धोने की जरूरत है और टॉयलेट सीट टूटी हुई है. उसके जाने के बाद नाबालिग बाथरूम में चली गई. जहां उसे टॉयलेट सीट के ढक्कन के नीचे लाल स्टिकर नजर आई जो कि खुली हुई थी. जांचकर्ताओं ने कहा कि स्टिकर के नीचे थॉम्पसन ने एक वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपना आईफोन छुपा रखा था.
जांच में यह बात सामने आई है कि थॉम्पसन के आईफोन में बाल यौन शोषण की सैकड़ों फोटोज मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के यौन शोषण के प्रयास में 15-30 साल की जेल की सजा हो सकती है. वहीं, किसी नाबालिग को आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाने पर 20 साल की सजा हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…
गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…