Categories: मनोरंजन

निधन की अफवाह पर बोले टॉलीवुड अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव- मैं मरा नहीं हूं, किसी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए

दिग्गज टॉलीवुड एक्टर कोटा श्रीनिवास राव ने मंगलवार को कहा कि सोशल मीडिया में उनके निधन की खबर चल रही है. उन्होंने लोगों से उनकी मौत की अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को खारिज करने के लिए एक वीडियो जारी किया. 75 वर्षीय ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को किसी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. श्रीनिवास राव ने कहा कि लोगों को अफवाह फैलाने वालों को कड़ा सबक सिखाना चाहिए. अभिनेता ने अपनी मृत्यु के बारे में अफवाहों को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया.

यह भी पढ़ें: Covid-19: इस साल पहली बार उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले पहुंचे 100 के पार, लखनऊ में 12 मामले दर्ज

फोन कॉल्स का सिलसिला

उन्होंने कहा, ऐसे समय में जब मैं कल उगादि त्योहार में व्यस्त हूं, फोन कॉल्स का सिलसिला परेशान कर रहा था. अगर मेरी जगह कोई बुजुर्ग होता, तो उसका दिल धड़कना बंद कर देता. एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि उनकी मौत की अफवाह के बाद, 10 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए उनके घर आए. उन्होंने कहा, अगर वे लोकप्रियता या पैसा चाहते हैं, तो इसे कमाने के कई तरीके हैं लेकिन ऐसी अफवाहें फैलाना उचित नहीं है.

एक्टर ने 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है. उन्होंने 1978 में ‘प्रणाम खरीडू’ से डेब्यू किया था. वह 1990 के दशक में भाजपा में शामिल हुए थे और 1999 में विजयवाड़ा पूर्व से आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे.

यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2023: दिल्ली में बजट पर पॉलिटिक्स! “केंद्र सरकार पेश नहीं होने दे रही है बजट” सीएम केजरीवाल का आरोप

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

5 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

14 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

16 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

22 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

50 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

60 minutes ago