खेल

T20 से संन्यास लें और 110 सेंचुरी लगाएं, विराट कोहली को शोएब अख्तर की दिलचस्प सलाह

Shoaib Akhtar on Virat Kohli: विराट कोहली. 3 साल से अधिक समय तक शतकीय सूखा झेलने के बाद. आखिरकार एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ T20I शतक के साथ अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर लौटे. इसके बाद उन्होंने श्रीलंका में घर में वनडे सीरीज में शतक बनाए, और अंत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम खेल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 186 रन बनाकर अपने 40 महीने के टेस्ट शतक के सूखे को समाप्त किया. इस प्रकार उनका अंतरराष्ट्रीय शतक की संख्या 75 पर पहुंच गई. अब उन्हें महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के 100 अंतराष्ट्रीय शतकों के आंकड़े को मात देने के लिए 26 शतक और चाहिए.

शोएब अख्तर का विराट पर बड़ा बयान

शोएब अख्तर ने इस बड़े रिकॉर्ड और विराट कोहली पर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. शोएब अख्तर को लगता है कि विराट कोहली को टी20 अंतराष्ट्रीय से संन्यास ले लेना चाहिए और केवल वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए और तभी वह सचिन तेंदुलकर के आंकड़े को पार कर सकते हैं.

एक क्रिकेटर के रूप में अगर आप मुझसे पूछें, तो मुझे लगता है कि उसे केवल टेस्ट और वनडे प्रारूपों के साथ रहना चाहिए. स्पोर्ट्स तक के साथ बातचीत में अख्तर ने कहा, एक क्रिकेटर के तौर पर मेरा मानना है कि मैं विराट कोहली को सिर्फ वनडे और टेस्ट फॉर्मेट खेलना चाहिए. टी20 उनकी बहुत एनर्जी निकाल देता है. वह काफी एक्साइटेड कैरेक्टर हैं. आगे उन्होंने कहा कि कोहली टी20 में अच्छा करते हुए नजर आ रहे हैं. वह इसे पसंद भी कर रहे हैं. लेकिन उन्हें अपने शरीर को बचाने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘हम भारतीय टीम को अपनी आंखों पर बिठाकर रखेंगे’, शाहिद अफरीदी बोले- मोदी साहब इन्हें पाकिस्तान आने दो

75 शतक जमा चुके हैं विराट

2008 में डेब्यू करने वाले विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 75 शतक जमा चुके हैं. कोहली 108 टेस्ट में 28 शतक जमा चुके हैं, जबकि 273 वनडे में 46 और 115 टी20 में एक शतक जमा चुके हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

23 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

33 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

42 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

51 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

52 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

58 minutes ago