होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter
IND vs AUS 3rd ODI: भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में 22 मार्च को वनडे सीरीज का निर्णायक मैच खेलेगा. इस समय सीरीज एक-एक से बराबरी पर है. पिछले दो मैचों में, दोनों पक्षों ने अपनी ताकत और कमियां दिखाईं और तीसरे गेम के लिए वे किसी भी तरह की कमी को दूर करने की कोशिश करेंगे. विशाखापट्टनम में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया सवालों के घेरे में है. सबकी नजर सीरीज के अंतिम मैच पर है क्योंकि यहां जीतने वाली टीम का कब्जा सीरीज पर होगा.
कैसी होगी चेन्नई की पिच?
इस स्थान पर पिछले तीन मैचों में औसत पहली पारी का स्कोर 280 होता है, जो एक अच्छे बल्लेबाजी ट्रैक का संकेत देता है. हालांकि तेज गेंदबाजों ने पिछले तीन मैचों में लगभग 70 प्रतिशत विकेट लिए हैं, लेकिन इस मैच में स्पिन की बड़ी भूमिका होने की संभावना है. दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी, क्योंकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच के धीमे होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: T20 से संन्यास लें और 110 सेंचुरी लगाएं, विराट कोहली को शोएब अख्तर की दिलचस्प सलाह
संभावित प्लेइंग-11
AUS: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ (C), मार्नश लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा.
IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी.
निर्णायक होगा चेन्नई में खेला जाने वाला मैच
पहला मैच भारत ने जीता था, दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. अब तीसरा तथा निर्णायक मैच 22 मार्च को चेन्नई में खेला जायेगा. दूसरे मुकाबले में भारत के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए और कोई विकेट नहीं ले सके. जबकि गेंदबाजी से भी खराब भारतीय बल्लेबाजी रही. भारत का कोई बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका.
हर हाल में भारत की नजर जीत पर…
तीसरा मैच टीम इंडिया के लिए अहम है क्योंकि रोहित शर्मा के सामने एक बार फिर टीम कॉम्बिनेशन की चुनौती होगी. सूर्या अएब तक इस सीरीज में फ्लॉप रहे. ऐसे में सवाल ये भी है की क्या वो तीसरे मैच में प्लेइंग-11 से बाहर होंगे.
Priti Adani on PM Modi Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने कहा कि…
Andhra Pradesh Viral Story: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक मां अपनी 12 वर्षीय…
Brij Bhushan Sharan Singh: गोंडा के नंदनी नगर में आयोजित छात्र संसद कार्यक्रम में शामिल…
IND vs NZ ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड…
Dr Priti Adani at Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने सामुदायिक कल्याण के…
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के…