दुनिया

भारत में दुल्हनियां छोड़ अकेले अपने देश जा रहे भूटान के लड़के, सरकार रोज मांग रही 1200 रुपये

India-Bhutan Cross Border Weddings: भूटान से एक ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर सभी हैरान हैं. भूटान के लड़के दुल्हन खोजते हुए हिंदुस्तान तो आ रहे हैं, लेकिन अपनी दुल्हनिया को अपने देश भूटान ले जाने में उनके सामने उनकी सरकार ने ऐसी शर्त रख दी है, जिसके बाद से वे अपनी दुल्हन को यहां छोड़ने के लिए मजबूर हैं. इस वजह से लड़की को शादी के बाद भी अपने मायके में ही रहना पड़ रहा है. भूटान की सरकार अपनी बीवी को ससुराल ले जाने के लिए हर दिन एसडीएफ के रूप में 1200 रुपये ले रही है.

कई शादी शुदा जोड़े अलग रहने पर मजबूर

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऐसे कई जोड़े हैं जो अलग रहने पर मजबूर हैं. भूटान सरकार द्वारा एसडीएफ यानी ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस’ के तौर पर 1200 रुपए रोजाना के देने पड़ रहे हैं. हालांकि पहले भूटान भारतीयों से एसडीएफ नहीं लेता था, लेकिन पिछले साल सितंबर में कोविड के बाद से भारतीयों पर भी एसडीएफ लगा दिया गया है.

मैरिज सर्टिफिकेट के लिए लोग सालों से कर रहे इंतजार

भूटान सरकार के इस अनोखे नियम को लेकर बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से मैरिज सर्टिफिकेट मिलने पर इस कानून से बचा जा सकता है. लेकिन सरकार की तरफ से इसके लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि  भूटान के लोग भारतीयों से शादी करने के बाद 15-15 सालों से मैरिज सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Canada Hindu Temple: दीवारों पर खालिस्तानियों ने लिखे भारत विरोधी नारे, भारतीय दूतावास ने की जांच की मांग

भूटान घूमना हुआ महंगा

जानकारी के अनुसार भूटान जाने पर भी भारतीयों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है. भारत के किसी व्यक्ति को 10 दिनों के लिए भूटान जाने पर भी इतने दिनों तक भूटान का ही एक गाइड अपने साथ में रखना होगा. बात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है, बकायदा इसके लिए उस गाइड को हर दिन 1500 रुपए देने होंगे. इसके अलावा उसे एसडीएफ के तौर पर 1200 रुपए भी देने होंगे. वहीं अगर भूटान से भारत आने वालों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

30 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

47 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago