मनोरंजन

Urfi Javed: उर्फी जावेद की बॉडी पर हुए रैशेज, एक्ट्रेस ने बताया क्यों पहनती हैं कम कपड़े

urfi javed: उर्फी जावेद हमेशा अपने कपड़ों को लेकर अकसर ट्रोल होती रहतीं है. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी अतरंगी बीमारी के बारे में बताकर लोगों को चौंका दिया है,पर कभी शायद किसी ने उनकी परेशानी के बारे में नही सोचा होगा. बता दें कि उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में उन्होंने कम कपड़ें पहनने की वजह बताई है.

उर्फी की बॉडी पर कपड़े पहनने से होते हैं रैशेज

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी टांगों की फोटो क्लिक करके शेयर की थी. फोटो के साथ एक्ट्रेस ने वीडियोज भी शेयर कीं जिसमें उन्होंने अपनी कपड़ों से एलर्जी के बारे में बताया. एलर्जी पर बात करते हुए उर्फी ने अपने शरीर का हाल भी दिखाया, उर्फी के पूरे शरीर पर लाल रैशेज हो गए हैं. उर्फी जावेद (Urfi Javed Instagram) ने वीडियो में साफ-साफ शब्दों में कहा कि यही कारण है, वह हर जगह इसलिए कम कपड़ों में  आती हैं.

ये भी पढ़ें-Bipasha Basu Birthday: बिपाशा बसु के बर्थडे पर करण सिंह ग्रोवर ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, लिखा- तुम मेरे लिए सब कुछ हो

उर्फी कहती हैं, ‘देखिये यही दिक्कत है. जब भी मैं वुलेन या फिर पूरे कपड़े पहनती हूं, इस तरह की एलर्जी हो जाती है और ये काफी बड़ी परेशानी है. अब आपको पता चल गया होगा कि मैं पूरे कपड़ें क्यों नहीं पहनती हूं. जब मैं कपड़ें पहनतीं हूं. इस तरह का रिएक्शन हो जाता है. सबूत भी आपके सामने है. इसलिए मैं इतनी न्यूड रहती हूं. मेरी बॉडी को कपड़ों से एलर्जी है.’

ये भी पढ़ें-Yash Birthday: केजीएफ स्टार यश फैंस के साथ नहीं मनाएंगे बर्थडे, खुद बताई वजह

उर्फी जावेद का अतरंगी फैशन खूब होता है पॉपुलर

उर्फी जावेद (Urfi Javed Clothes Allergy) ऐसे तो एक एक्ट्रेस हैं लेकिन उनकी अदाकारी से ज्यादा उनके अतरंगी आउटफिट्स ने उन्हें पॉपुलैरिटी दिलाई है. उर्फी जावेद (Urfi Javed ) हर दिन ही नए-नए अतरंगी अंदाज दिखाती नजर आती हैं. उर्फी जावेद कभी टेप लगाकर तो कभी प्लास्टिक के सहारे फूलों को छाती पर लगाकर पब्लिक में नजर आती हैं. अक्सर ही उर्फी जावेद (Urfi Javed) क्रिएटिविटी के नाम पर हुस्न दिखाती नजर आती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

55 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago