मनोरंजन

Urfi Javed: उर्फी जावेद को WhatsApp कॉल पर मिली थी रेप और जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने आरोपी को बिहार से दबोचा

Urfi Javed:  मशहूर टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद कभी अपने पिन तो कभी सिम से बनी ड्रेस पहन कर सुर्खियां बटोरतीं रहतीं हैं. उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती रहती हैं. अब तो ऐसा लगने लगा है कि उर्फी की हर छोटी से छोटी चीज सभी के लिए एक बहुत बड़ा मसला बनती जा रही है. जहां पहले लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर उर्फी और उनके कपड़ों पर अपना गुस्सा निकालते थे, वहीं अब अभिनेत्री को ट्रोल करने वाले लोग फोन पर भी धमकियां देने लगे हैं.

लेकिन इस बार मामला कुछ दूसरा है.आपको बता दें कि उर्फी को कुछ दिनों पहले व्हाट्सऐप कॉल करके एक व्यक्ति ने रेप और जान से मारने की धमकी दी थी. वहीं अब जानकारी मिली है कि मुंबई पुलिस ने पटना से आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पकड़े गए आरोपी का नाम नवीन गिरी है. उर्फी ने नवीन गिरी के खिलाफ मुंबई के गोरेगांव थाने में केस दर्ज कराया था.

आरोपी  नंबर बदलकर देता था धमकियां

उर्फी जावेद को आरोपी नए नंबरों से हर बार फोन करके धमकियां देता था. ऐसे में करीब पांच दिन पहले उर्फी जावेद ने मुंबई के पास गोरेगांव पुलिस स्टेशन में इस धमकी देने वाले  शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. अभिनेत्री ने सबूत के तौर में नवीन की कॉल रिकॉर्डिंग दी थी, जिसके बाद पुलिस ने इसकी तलाश शुरू कर दी थी. अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इसके खिलाफ आईटी एक्ट और धमकी देने की धाराएं लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें-  VIDEO: ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर बिग बी का डांस वीडियो हो रहा वायरल! फैन्स बोले- मजा आ गया

पुलिस की जांच में आया सामने नवीन एक रियल स्टेट ब्रोकर है

बता दें कि पुलिस की जांच में ये सामने आया है कि आरोपी नवीन एक रियल स्टेट ब्रोकर है, जिसने उर्फी को एक फ्लैट किराये पर दिलाया था. आरोपी ने दावा किया है कि उर्फी ने उसकी कमीशन नहीं दी है, जिसे मांगने के लिए वह अभिनेत्री को अक्सर व्हाट्सएप पर कॉल करके धमकी देता था. इतना  ही नहीं नवीन ने इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी उर्फी के खिलाफ अपशब्द लिखे थे.

.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago