पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
संदेशखाली का आरोपी शाहजहां शेख
Shahjahan Sheikh Latest News: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का एक रसूखदार चेहरा ‘शाहजहां शेख’ आखिरकार अब CBI की पकड़ में आ गया है. पिछले कई हफ्तों से शाहजहां शेख संदेशखाली में महिला अत्याचार और ED पर हमला कराने के मामले में सवालों के घेरे में था. वह काफी दिनों तक गायब रहा. कुछ ही दिन ही पहले बंगाल पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, जिसके बाद CBI एक्टिव हो गई.
CBI ने बंगाल पुलिस से शाहजहां शेख को सौंपने के लिए कहा, लेकिन वहां की सरकार (ममता बनर्जी) ने CBI को रोकने का प्रयास किया. जिसके बाद हाईकोर्ट ने बंगाल की ममता सरकार से शाहजहां को CBI (केंद्रीय जांच एजेंसी) के हवाले करने को कहा. इसमें भी घंटों वक्त लिया गया.
बुधवार, शाम करीब 7 बजे CBI की टीम कोलकाता में भबानी भवन पुलिस मुख्यालय से शाहजहां को लेकर निकली. हालांकि, इसके लिए CBI को काफी मशक्कत करनी पड़ी. CBI की टीम बुधवार दोपहर 3:45 बजे शाहजहां को लेने कोलकाता में पुलिस मुख्यालय पहुंची थी, लेकिन उसे 6:30 के बाद बंगाल पुलिस ने शेख शाहजहां सौंपा. इससे पहले CID की टीम ऑफिस के पीछे के दरवाजे से शेख का मेडिकल टेस्ट कराकर वापस हेडक्वॉर्टर ले आई थी.
हाईकोर्ट ने बुधवार सुबह कहा था कि ED अधिकारियों पर हमले की जांच CBI को सौंपी जानी चाहिए और आरोपी शाहजहां को आज शाम 4:15 बजे तक हिरासत में लिया जाना चाहिए.
शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद कोलकाता में भाजपा की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “आज शेख शाहजहां जैसा गुंडा अगर मुंह खोले तो बहुत कुछ बाहर आ जाएगा…कुछ दिन बाद लोकसभा चुनाव है ऐसे में पूरे क्षेत्र को डराना, धमकाना यह सारे काम शेख शाहजहां और उसके गुंडे करते हैं, इन सबका फायदा ममता बनर्जी की सरकार को मिलता है.”
— भारत एक्सप्रेस
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…