कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (फोटो सोशल मीडिया)
UP Rajya Sabha Elections: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी उथल-पुथल जारी है. यूपी में 10 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर पल-पल में समीकरण बदल रहे हैं. तो वहीं ताजा खबर राजा भैया के फैसले को लेकर सामने आ रही है. खबर है कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने राज्यसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर बड़ा फैसला कर लिया है और बता दिया है कि वह और उनके साथी किसको वोट करेंगे. राज्यसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले आए उनके बयान के बाद से ही सपा मुश्किल में दिखाई दे रही है.
बता दें कि कल यानी 27 फरवरी को राज्यसभा का चुनाव होने जा रहा है. इससे पहले यानी आज सोमवार को लोकभवन में मतदान को लेकर ट्रेनिंग जारी है. राजा भैया भी ट्रेनिंग में पहुंचे हैं. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने साफ कर दिया है कि वह और उनके दोनों विधायक किसको वोट करेंगे. उन्होंने कहा कि, उनके दोनों विधायक भाजपा के प्रत्याशी को वोट करेंगे. सभी आठों प्रत्याशियों की जीत तय है. तो दूसरी ओर राजा भैया का बयान सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी बड़ा दावा करते हुए कहा है कि, हमारी तैयारी पूरी है. हर हाल में आठ के आठ प्रत्याशी राज्यसभा में जायेंगें. उन्होंने ये भी कहा कि, भाजपा सबका साथ, सबका विकास में भरोसा करती है. तो वहीं माना जा रहा है कि, राजा भैया के इस फैसले से समाजवादी पार्टी के लिए समीकरण बदल गए हैं.
ये भी पढ़ें-UP News: राज्यसभा चुनाव की बड़ी तैयारी में भाजपा, लखनऊ बुलाए अपने सभी विधायक, आज मतदान को लेकर ट्रेनिंग
तो वहीं खबर ये भी सामने आ रही है कि, राजा भैया, सोमवार शाम भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए के डिनर में शामिल होंगे. बता दें कि 403 सदस्यीय विधानसभा में जहां समाजवादी पार्टी के 108 विधायक हैंतो वहीं भाजपा के 252, निषाद पार्टी के 6, सुभासपा के 6, अपना दल एस के 13, राजा भैया की पार्टी के 2 , बसपा के 1 विधायक हैं और चार सीटें खाली हैं. इस तरह से मतदान के लिए कुल विधायकों की संख्या 399 है. तो वहीं इरफान सोलंकी और अब्बास अंसारी, ये दो विधायक जेल में बंद हैं. हालांकि दोनों को वोट देने के लिए कोर्ट से अनुमति मिल गई है. इस तरह से कुल मतों की संख्या 397 रह गई है.
मालूम हो कि यूपी में सभी 10 सीटों के लिए प्रति राज्यसभा सीट 37 वोट की आवश्यकता है. ऐसे में जहां भाजपा को 8 वोट और चाहिए तो वहीं सपा को 6. ये दावा किया जा रहा है कि, राजा भैया के साथ बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह भी हैं. तो वहीं सपा के साथ कांग्रेस के 2 विधायक हैं. तो वहीं ये भी माना जा रहा है कि, कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं जिसका सपा पर असर पड़ सकता है. हालांकि सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर पहले ही दावा कर चुके हैं कि गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी भी एनडीए प्रत्याशी को वोट करेंगी.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…