Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कियह घटना उत्तर प्रदेश की है और बीजेपी सरकार में गुंडाराज है चरम पर पहुंच चुका है. कुछ लोग इसे अमृकाल का रामराज्य तंज कस ररहे हैं तो कुछ मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं.
लेकिन जब इस वीडियो की सच्चाई की पड़ताल की गई तो सामने आया कि यह दावा पूरी तरह भ्रामक है. दरअसल यह वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि बिहार के किशनगंज जिले का है.
गूगल रिवर्स इमेज सर्च के जरिए वीडियो की जांच की गई जिसमें यह वीडियो 23 अगस्त 2025 को न्यूज ऐप पर मिला. रिपोर्ट की माने तो किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्रमें एक 18 वर्षिय युवक को चोरी के आरोप में दुकानदारों ने तालिबानी सजा दी. युवक को बिजली के खंबे से बांधकर पीटा गया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की.
पुलिस अधीक्षक के अनुसार मोज्जम और इजहार समेत कुल दस लोगों के खिलाफ बहादुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई भी जारी है.
इसे भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित, स्पाइसजेट और दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को दी सलाह
इस घटना की पुष्टि एक बड़े मीडिया हाउस ने भी अपनी रिपोर्ट में की है जो 23 अगस्त 2025 को प्रकाशित हुई थी. रिपोर्ट में साफ-साफ बताया गया है कि यह मामला बिहार का है ना कि उत्तर प्रदेश का है.
फैक्ट चेक में यह साफ हो गया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा फर्जी है. यह घटना उत्तर प्रदेश की नहीं है और इसे राजनीतिक रंग देकर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या खबर को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर कर लें.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…